Varun Dhawan Birthday: 'ऐसे हुई 36 की शुरुआत', वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ यूं मनाया अपना बर्थडे
Varun Dhawan Birthday: वरुण धवन ने अपने जन्मदिन के लेटेस्ट पोस्ट में अपनी पत्नी नताशा दलाल और दोस्तों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

Varun Dhawan Birthday: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने आज यानी 24 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के बर्थडे मैसेजेस का जवाब देते हुए सबका शुक्रिया अदा किया और जिम से नाश्ता करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि वरुण धवन ने बाद में कुछ तस्वीरों को डिलीट भी कर दिया था। तस्वीरें को डिलीट करने के कुछ घंटे बाद एक बार फिर वरुण धवन ने एक नया पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट की गई इन लेटेस्ट तस्वीरों में वह अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम के नए पोस्ट से जिन तस्वीरों को डिलीट किया है उनमें वह जिम में और फिर नाश्ता करते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल वरुण इन तस्वीरों में शर्टलेस थे। पहली तस्वीर में वह अपने जिम पार्टनर के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे।
वहीं दूसरी तस्वीर में, वरुण ने अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट किया था क्योंकि वह टेबल पर अपने सामने रखी नाश्ते की प्लेट के साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने डिलीट की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- उत्साह। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। इसके लिए अलावा उस पोस्ट में वरुण धवन ने हैशटैग- 'ब्रेकफर्स्ट', 'बर्थडे' और '36' को एड किया था।

वरुण धवन ने अपने जन्मदिन के लेटेस्ट पोस्ट में अपनी पत्नी नताशा दलाल और दोस्तों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में पत्नी नताशा और बर्थडे ब्वॉय वरुण धवन मैचिंग वाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नताशा डिनर टेबल पर झुकी हुई हैं, जबकि वरुण अपने बर्थडे केक के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में वरुण समंदर किनारे झूले पर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि नताशा उस पर बैठी हुई हैं।
इसके अलावा अन्य तस्वीरों में वरुण धवन और उनके दोस्त कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वरण ने नए पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- बेस्ट क्रू के साथ बर्थडे। सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 36 की शुरुआत हो चुकी है। आपको लोगों से लेकर इंडस्ट्री के सोलोब्स तक ने वरण के इस पोस्ट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। देंखें फोटो-
मलाइका अरोड़ा ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे वरुण (लव इमोजी)। वहीं सिंगर अरमान मलिक ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे ब्रो। इसके अलावा सोफी चौधरी ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है। माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, अनुष्का शर्मा ने भी वरुण धवन को बर्थडे विश किया है।












Click it and Unblock the Notifications