पहले कभी नहीं देखा होगा 'भेड़िया' बने वरुण धवन का खूंखार रूप, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का टीजर आउट हुआ है। कृति सेनन के साथ वरुण की ये फिल्म शानदार होने वाली है।
मुंबई, 30 सितंबर: वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म में एक ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं, जो शायद पहले कभी किसी ने ना देखा हो। हाल ही में एक्टर की फिल्म 'भेड़िया' का टीजर आउट हुआ है। कृति सेनने के साथ वरुण की ये फिल्म शानदार होने वाली है। ऐसा मेकर्स का मानना है। हाल में रिलीज हुए फिल्म के टीजर से भी कुछ ऐसा ही लगता है। टीजर से देखकर ऐसा लगता है कि जंगल में कुछ भयानक राज छिपा हुआ है।

वीडियो में अरुणाचल प्रदेश की रहस्यमयी पहाड़ियां दिखाई पड़ती हैं। जंगलों के बीच खूंखार भेड़ियों की दुनिया है, जो काफी डराने वाली है। वीडियो में घनघोर अंधेरा दिखाई दे रहा है।
टीजर में शानदार खाना भी है, जो बताता है कि भेड़िया इंसानों को अपना खाना बनाएगा। हालांकि, टीजर में कृति सेनन कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। मेकर्स का मानना है कि ट्रेलर में खूब मजा आने वाला है। ये तो सिर्फ टीजर ही है।
टीजर देखकर तो ऐसा लगता है कि फिल्म शानदार कॉमेडी और जबरदस्त सस्पेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बताते चलें कि फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाना है। ऐसे में टीजर देखने के बाद फैंस ट्रेलर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। कृति सेनन भी फिल्म में अपने यूनीक रोल को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications