Anupamaa: क्या रूपाली गांगुली की वजह से 'वनराज' ने छोड़ा शो? सामने आया शो से जुड़ा ये शॉकिंग अपडेट

मशहूर टीवी शो अनुपमा के फैंस हाल ही में सुधांशु पांडे के जाने से हैरान हैं, जिन्होंने वनराज का किरदार निभाया था। राजन शाही द्वारा निर्मित ये शो 2020 में शुरू होने के बाद से ही पसंदीदा रहा है। मगर अब सुधांशु के जाने से दर्शकों के बीच अफवाहों और अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने Times Now को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक ये साफ नहीं है कि सुधांशु ने अपनी मर्जी से शो छोड़ा है या उन्हें बाहर किया गया है। दरअसल, पिछले चार दिनों से रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और अरोड़ा भटनागर के शो छोड़ने की खबरें खूब आ रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, सुधांशु के मामले में जरूर कुछ हुआ होगा। येे बयान पर्दे के पीछे की परेशानियों की ओर इशारा करता है।

Rupali Ganguly

सेट पर लोगों के बीच मतभेद
सूत्र ने सुधांशु और अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली के बीच अकसर होने वाली बहस का भी ज़िक्र किया। इन असहमतियों ने शायद उनके शो छोड़ने के फैसले में योगदान दिया हो। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बावजूद, ऑफ़-स्क्रीन तनाव साफ नजर आ रहा था।

सुधांशु ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में अपने जाने को लेकर बताया कि मैं पिछले चार साल से रोज पा रहा हूं, एक किरदार प्ले कर रहा हूं जिसके लिए मुझे बहुत सारा प्यार या नाराजगी मिली, लेकिन वो नाराज़गी भी एक तारीख से प्यार ही रहा है। अगर आप नाराज ना होते मेरे किरदार। देख कर तो मुझे लगता है सही तरीके से निभा नहीं पा रहा हूं।

शो छोड़ने पर क्या बोले सुधांशु?
उन्होंने आगे कहा कि मैं भारी मन से आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं। रक्षाबंधन एपिसोड से मैं शो का हिस्सा नहीं हूं, मगर इतने दिन बीत गए या मेरी ऑडियंस मुझसे नाराज न हो कि ये बिना बताए कैसे चला गया तो मुझे लगा ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ये बात बताऊं आप सब को।

मैं अब वनराज शाह का किरदार नहीं निभा रहा हूं। शो अनुपमा। मैं सभी के प्यार, सम्मान और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं इस अचानक निर्णय के लिए माफी मांगता हूं।

सुधांशु ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वे भविष्य के प्रोजेक्ट्स में नए किरदार में नजर आएंगे। एक्टर ने कहा कि मैं अलग-अलग नए किरदार निभाऊंगा। एक ही रोल में आपको बोर नहीं करूंगा। कृपया भविष्य में भी मेरा समर्थन करते रहें। उनके संदेश में उनके आभार और दर्शकों से निरंतर समर्थन की उम्मीद झलकती है।

बताते चलें कि शो अनुपमा राजन शाही और दीपा शाही द्वारा डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के तहत बन रहा है। शो के मुख्य कलाकारों में रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना शामिल हैं। शो टीआरपी में टॉप लिस्ट पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+