Vaishali Takkar Video: वैशाली ठक्कर ने ऐसे डाला गले में फंदा, सुसाइड के बाद वायरल हुआ ये पुराना वीडियो
वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के बाद अब उनकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह गले में फंदा डालती हुई नजर आईं।
Vaishali Takkar Suicide Video छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर 2022 को इंदौर स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस के इस कदम से टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। 29 साल में इतनी लोकप्रियता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस के फैंस को यकीन नहीं हो पा रहा कि वह कभी ऐसा भी कदम उठा सकती हैं। वैशाली ठक्कर भले ही परेशानी से गुजर रही थीं लेकिन फिर भी वह सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करती रहती थीं। इन्हीं में से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वैशाली ठक्कर का वीडियो वायरल
वैशाली ठक्कर अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह आए दिन इंस्टाग्राम रील बनाकर फैंस को एंटरटेन करती रहती थीं। उनकी इन वीडियो को देख ऐसा नहीं कहा जा सकता कि वह किसी परेशानी से जूझ रही थी। अब एक्ट्रेस के सुसाइड के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह गले में फंदा लगाए मरने की कोशिश कर रही हैं।

गले पर लगाया फंदा
वैशाली ठक्कर इस वीडियो में एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस क्लिप में वह बोल रही हैं कि, 'मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा कि तुम मेरी जिंदगी हो...शायद मैं किसी की मौत हूं।' ऐसा बोलते हुए वैशाली अपने गले में फंदा लगा लेती हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पुराना है।

वीडियो देख फैंस हुए परेशान
भले ही वैशाली का ये वीडियो फनी है लेकिन इसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं वह काफी परेशान चल रही थीं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। वैशाली ठक्कर के इसके अलावा ऐसे कई पोस्ट हैं जिसे देख फैंस ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कई समय से परेशानी से जुझ रही थीं।

वैशाली ठक्कर को राहुल नवलानी करता था टॉर्चर
बता दें कि वैशाली ठक्कर की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। जी हां इसी साल दिसंबर में उनकी शादी की डेट भी फाइनल हो गई थी। वह अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड भी थीं। लेकिन उनकी खुशी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी की नजर लगी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल नवलानी उन्हें लगातार टॉर्चर करता था। इसी शख्स की वजह से एक्ट्रेस की पहले भी सगाई टूट चुकी थी।

एक्ट्रेस के भाई ने किया खुलासा
दरअसल, वैशाली ठक्कर के सुसाइड केस में पुलिस ने राहुल नवलानी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं एक्ट्रेस के भाई ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि, वैशाली और राहुल की जिम में मुलाकात हुई थी। वह उसकी शादी नहीं होने देना चाहता था। वैशाली के भाई के मुताबिक बीते दो साल ढाई साल से राहुल उनकी बहन को परेशान कर रहा था। भाई का आरोप है कि वह वैशाली को फोटो के नाम धमकाता था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications