कौन हैं Vaibhav Gupta? जिन्होंने 26 साल की उम्र में जीता Indian Idol 14 का खिताब, मिली इतनी प्राइज मनी
Indian Idol 14 Winner: एक बार फिर इंडियन आइडल के सीजन में उत्तर प्रदेश के युवा ने अपनी गायकी से सिंगिंग रियलिटी शो का खिताब अपने नाम किया है। कानपुर के वैभव गुप्ता ने इंडियन आइडल 14 की ट्रॉफी उठाई है। 26 साल वैभव ने अपने सिंगिल टैलेंट से लाखों दर्शकों के साथ जजस को खूब प्रभावित किया।
इंडियन आइडल 14 का फिलाने रविवार (03 मार्च) को टेलीकास्ट हुआ, जिसमें कानपुर के रहने वाले वैभव गुप्ता ने ट्रॉफी अपने नाम की। फिनाले में वैभव की टक्कर पीयूष पवार, शुभदीप दास चौधरी और अनन्या पाल से था, जिसमें तीनों को पछाड़कर वैभव गुप्ता विनर बनें।

जानिए कितनी मिला प्राइज मनी?
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' को चार महीने से ज्यादा के वक्त के बाद अपना विनर वैभव गुप्ता के रूप में चुका। शो के विनर के तौर पर वैभव गुप्ता को 25 लाख प्राइज मनी के साथ मारुति की शानदार ब्रेजा कार तोहफे में मिली है।
अपनी जीत के बाद वैभव गुप्ता ने कहा कि यह ट्रॉफी जीतना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। अपनी इस जीत पर उन्होंने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया।
कौन हैं इंडियन आइडल विनर वैभव गुप्ता?
वैभव गुप्ता उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। 26 साल के वैभव ने कानपुर के नानकारी के मंटोरा स्कूल से पढ़ाई की है। उनके माता-पिता उनको 12वीं के बाद वैभव इंजीनियरिंग करना चाहते थे, लेकिन वैभव ने म्यूजिक में अपना करियर बनाने की ठानी।
साधारण परिवार से आने वाले वैभव बचपन से ही गायकी में रूचि रखते थे। नानकारी के रहने वाले वैभव गुप्ता के पिता विष्णु गुप्ता एक व्यापारी हैं। वैभव की लक इतना अच्छा था कि 12वीं के तुरंत बाद ही उनका सिलेक्शन इंडियन आइडल में हो गया और अब वो के विनर भी बन गए।
फर्स्ट रनरअप बने सुभादीप दास
वहीं शो के रनरअप सुभादीप दास को 5 लाख का इनाम मिला है। जबकि दूसरे रनरअप पीयूष पवार को ट्रॉफी और 5 लाख रुपए मिले। इसके अलावा तीसरी रनरअप अनन्या पाल को 3 लाख का चेक बतौर इनाम मिला।












Click it and Unblock the Notifications