दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की याद दिला देगा फिल्म 'वध' का ट्रेलर, संजय मिश्रा-नीना गुप्ता ने उड़ा दिए होश
Vadh Trailer Out: फिल्म 'वध' से बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पहली बार एकसाथ, आपके दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी के साथ जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं।
Vadh Trailer Out: बॉलीवुड के शानदार एक्टरों में से एक संजय मिश्रा अपनी जानदार एक्टिंग के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलो दिमाग पर छाने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं। दरअसल संजय मिश्री की अपकमिंग फिल्म 'वध' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने के बाद लोगों की आंखे खुली रह गई हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'वध' में एक्टर संजय मिश्रा के साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'वध' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। महरौली में हुई श्रद्धा हत्याकांड के बाद संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की इस फिल्म का ट्रेलर दिल दहलाता नजर आ रहा है। फिल्म 'वध' का 2 मिनट 41 सेकंड का यह रोमांच से भरा ट्रेलर कुछ देर के लिए आपकी सांसों को रोक देगा। इस फिल्म से बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पहली बार एकसाथ, आपके दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी के साथ जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर को देख आएगी श्रद्धा मर्डर केस की याद
फिल्म 'वध' का ट्रेलर लोगों को अभी से स्क्रीन पर बांधते हुए नजर आ रहा है। संजय मिश्रा पहली बार स्क्रीन पर इस तरह के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म की कहानी संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के इर्द-गिर्द ही घूमती है। दोनों की शानदार एक्टिंग ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। लोग अब जल्द से जल्द इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। ये फिल्म भी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है जिसमें खून तो हुआ है लेकिन लाश गायब हो गई है या फिर कहा जा सकता है कि लाश के इतने टुकड़े कर दिए गए हैं कि कोई उसे ढूंढ ही नहीं पा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों को आरोपी आफताब और श्रद्धा मर्डर केस की याद आ रही है।
9 दिसंबर को रिलीज होगी ये फिल्म
वहीं फिल्म 'वध' के ट्रेलर लॉन्च से पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कहा था कि ये मूवी एक बेहद दिलचस्प थ्रिलर कहानी है और इस फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए बहुत ही अलग था। यह कहानी जैसी दिखती है उससे कहीं ज्यादा है और दर्शक ट्रेलर देखने के साथ-साथ फिल्म को भी बेहद इन्जॉय करने वाले हैं। फिल्म 'वध' राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म का निर्माण जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया गया है। ये फिल्म आगामी 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications