'Finally' पोस्ट से मचा बवाल, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने की शादी? पति की बेवफाई के बाद ये क्या हुआ?
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आईं चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई के आरोप लगा रही थीं। इसी बीच उनका नया इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में एक अनजान शख्स के साथ नजर आ रही हैं।
लाल जोड़े में मिस्ट्री मैन के साथ वड़ा पाव गर्ल ने दिया पोज
आपको बता दें कि तस्वीरों के कैप्शन में लिखा एक शब्द- Finally- सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयासों को हवा दे रहा है। वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने 6 तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह लाल चुनरी ओढ़े दुल्हन की तरह सजी दिखती हैं। साथ में मौजूद शख्स शेरवानी पहने हैं और हाथ में तलवार लिए राजपूती अंदाज में नजर आता है।

चंद्रिका दीक्षित और अनजान शख्स के बीच कोजी पोज
तस्वीरों में चंद्रिका दीक्षित और अनजान शख्स के बीच करीबी पोज, मुस्कान और रोमांटिक बॉडी लैंग्वेज देख यूजर्स ये मान रहे हैं कि शायद उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि तस्वीरों में न तो मांग में सिंदूर दिखता है और न ही मंगलसूत्र, जिससे कई लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।
वड़ा पाव गर्ल की तस्वीरों को देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
चंद्रिका दीक्षित के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए पूछा है- सब स्क्रिप्टेड लग रहा है, वेडिंग व्लॉग कब आएगा? वहीं एक यूजर ने लिखा है- पति ने धोखा दिया तो शादी इतनी जल्दी कैसे? पहले पति का बच्चा, उसका क्या? पुराने पोस्ट तो डिलीट कर दो। कुछ लोग तो इस पूरे घटनाक्रम को पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।
बेटे रुद्र को लेकर भी उठे सवाल
-चंद्रिका दीक्षित के बेटे रुद्र को लेकर भी यूजर्स सवाल कर रहे हैं क्योंकि हाल के पोस्ट्स में वह नजर नहीं आ रहा। पहले वह अक्सर अपने बेटे के साथ वीडियो शेयर करती थीं। रिएलिटी शो के दौरान भी वह परिवार की इज्जत का हवाला देती दिखी थीं।
-आपको बता दें कि गत 8 फरवरी 2026 को चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह इसी मिस्ट्री मैन को प्रपोज करती नजर आई थीं और आई लव यू कहा था। वैलेंटाइन वीक के बीच आईं इन तस्वीरों ने कहानी को और पेचीदा बना दिया है।
पति युगम गेरा पर लगाए थे गंभीर आरोप
कुछ दिन पहले चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था और चैट्स दिखाकर दावा किया था कि उन्हें धोखा दिया गया। जवाब में युगम गेरा ने कहा था कि वह जहां चाहें जाएं लेकिन दुकान का एक्सेस नहीं मिलेगा। इस पर चंद्रिका ने तीखा पलटवार करते हुए कहा था कि उन्हें न पति चाहिए, न दुकान का एक्सेस।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
-फिलहाल इन तस्वीरों की सच्चाई सामने नहीं आई है। ये असली शादी है, फोटोशूट है या कोई कंटेंट क्रिएशन, इस पर सस्पेंस बरकरार है लेकिन इतना तय है कि चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सोशल मीडिया की सबसे चर्चित शख्सियत बन गई हैं।
-आरोप, पलटवार, प्रपोजल और अब दुल्हन वाली तस्वीरें, चंद्रिका दीक्षित की निजी जिंदगी इन दिनों किसी वेब सीरीज की कहानी जैसी लग रही है। अब फैंस को इंतजार है कि वह खुद सामने आकर इन तस्वीरों की सच्चाई बताएं।












Click it and Unblock the Notifications