Video: 'रमजान' में सारा और इब्राहिम के साथ लंच करने पर बुरी तरह ट्रोल हुए सैफ, लोग बोले- 'अपना नाम बदल लो'

मुंबई, 11 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनके बच्चे काफी लाइमलाइट में रहते हैं। सैफ अपने चारों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, जिसका अंदाजा इस बात से साफ लगाया जा सकता है कि ज्यादातर एक्टर को अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है। सैफ अपने बच्चों के साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं। हाल ही में सैफ को बेटी सारा (Sara Ali Khan) और बेटे इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) के साथ देखा गया था, जहां पैपराजी के कैमरों ने उनको शनिवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर कैद किया था, जहां वो सारा और इब्राहिम के साथ लंच करने आए थे, लेकिन अब जैसे ही उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स ने उनको 'रमजान' में लंच करने पर जमकर ट्रोल करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।

सैफ ने किया सारा और इब्राहिम के साथ लंच

सैफ ने किया सारा और इब्राहिम के साथ लंच

सारा अली खान बीटाउन की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस को अक्सर मुंबई में स्पॉट किया जाता है, लेकिन इस बार उन्हें लंच के बाद डैडी सैफ अली खान और हैंडसम भाई इब्राहिम अली खान के साथ दिखने पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, मुस्लिमों के पाक महीने रमजान में रोजा नहीं रखने पर यूजर्स ने तीनों को बुरी तरह से ट्रोल किया। यहां तक की सैफ को तो यूजर्स ने रमजान में रोजा ना करने और दोपहर के खाने के लिए उन्हें अपना मुस्लिम नाम बदलने तक के लिए कह दिया।

रोजा ना रखने पर सुनाई खरी-खरी

रोजा ना रखने पर सुनाई खरी-खरी

सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों के साथ शनिवार को मुंबई के फेमस बैस्टिन रेस्टोरेंट में लंच के लिए गए थे, जहां से बाहर आने के बाद पैपराजी ने कैमरों ने उनको कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी में उनको वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसको देखने के बाद यूजर्स भड़क गए और तीनों को रमजान के पाक महीने में रोजा ना रखने के लिए खरी-खरी सुनाई।

मुंबई के फेमस बैस्टिन रेस्टोरेंट के बाहर सैफ

मुंबई के फेमस बैस्टिन रेस्टोरेंट के बाहर सैफ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सैफ, सारा और इब्राहिम ने रेस्तरां छोड़ा और बाहर निकले तो पैपराजी उनकी फोटो लेने के लिए बेताब नजर आए, लेकिन उन्होंने फोटोज के लिए पोज ना देकर अपनी गाड़ी की तरफ चल दिए। ऐसे में जैसै ही सैफ की बच्चों के साथ लंच डेट की वीडियो वायरल हुई तो यूजर गुस्से भरे कमेंट करने लगे। तारीफ की तुलना में उनको ट्रोल करने वाली की संख्या ज्यादा थी।

धर्म को लेकर यूजर्स ने किया सैफ पर कमेंट

धर्म को लेकर यूजर्स ने किया सैफ पर कमेंट


ट्रोलर्स ने इस वीडियो के सामने आने के बाद सैफ को जमकर लताड़ लगाई और धर्म को लेकर कई साल किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'आप कैसे मुस्लमान हैं?, जबकि दूसरे ने लिखा इनको अपना नाम बदल लेना चाहिए। तो वहीं दूसरे ने लिखा 'रोजा रख लो, मुसलमान के नाम पर कलंक हो कलंक'। ऐसे ही एक और यूजर ने पूछा कि रोजा नहीं रखा क्या? हालांकि बुरी तरह से ट्रोलिंग के बीच कुछ यूजर्स एक्टर के सपोर्ट में आए और उन्होंने सैफ और उनके बच्चों का बचाव करते हुए कहा कि यह उनकी इच्छा है कि वे रोजा करना चाहते हैं या नहीं। आप भी देखिए सैफ अली खान की बच्चों के साथ लंच के बाद की वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+