उर्फी जावेद का सनसनीखेज खुलासा- अश्लील सीन करने को किया गया मजबूर, मना करने पर बुरी तरह फंसाया
मुंबई, 22 अक्टूबर: एक्ट्रेस उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। बिग बॉस ओटीटी के बाद अपने कपड़ों को लेकर वो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और उनको ट्रोल भी किया जा चुका है। हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली उर्फी जावेद को उनको बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है लेकिन उन्होंने बताया है कि उनको बोल्ड सीन करने के लिए मजबूर किया गया था।

मेकर्स ने मजबूर किया
उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में खुद के करियर पर बात करते हुए खुलासा किया कि उनके सामने ऐसी सिचुएशन भी आई, जब उनकी मर्जी के खिलाफ उनको अश्लील सीन करने के लिए मजबूर किया गया। उर्फी ने बताया कि उन्होंने इस तरह के सीन करने से मना किया तो निर्माता ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी और 40 लाख रुपए की मांगे। इस पर उन्होंने बुरी तरह से खुद को फंसा हुआ महसूस किया और उनके मन में आत्महत्या करने तककी बात आई।

ट्रोल करने वालों को लेकर कही ये बात
उर्फी को उनके कपड़ों के लिए बार बार ट्रोल किया गया है। इस पर उर्फी ने कहा, इस सबसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या बोल रहे हैं। बहुत लोग मेरी बिग बॉस की जर्नी को पसंद करते हैं। जाहिर है कुछ ऐसे भी हैं जो मुझे पसंद नहीं करते फिर भी मैं जानती हूं कि ये लोग सामने आने पर सेल्फी और ऑटोग्राफ ही मांगेंगे। आजकल तो लोग शाहरुख खान को भी ट्रोल कर रहे हैं लेकिन सामने आते ही सेल्फी के लिए दौड़ लगा देंगे।

करियर के शुरू में हुई बहुत मुश्किल
उर्फी ने बताया कि हीरोइन बनने की चाह में जब वो मुबई आईं तो काफी मुश्किल हुई। पैसे की कमी के चलते मुझे जो भी काम छोटा-बड़ा मिला, मैंने किया। मैंने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है, अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैं जीवन के एक ऐसे मुकाम पर हूं जहां मैं उस दिशा में आगे बढ़ रहा हूं जहां मैं वह काम करने जा रहा हूं जो मैं करना चाहती हूं।

उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी से खींचा सभी का ध्यान
बिग बॉस से हो गईं बाहर बिग बॉस से आईं चर्चा में उर्फी जावेद बिग बॉस OTT का हिस्सा बनी थीं लेकिन 8वें दिन ही वे एविक्ट हो गईं। बिग बॉस के घर में उनका दिव्या अग्रवाल और जीशान से झगड़ा खूब चर्चा में रहा। उर्फी जबसे बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अपने बयानों और ड्रेसेज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

टीवी पर कई शोज में नजर आ चुकी हैं उर्फी
उर्फी जावेद टीवी दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और कई मशहूर शो का हिस्सा रही हैं।उर्फी जावेद चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

लखनऊ की हैं उर्फी जावेद, पहुंची मुंबई
उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ के सीएमएस स्कूल से अपनी पढ़ाई के बाद उर्फी ने एमीटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वो करियर बनाने के लिए दिल्ली चली गईं। उर्फी ने जल्द ही ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता बना लिया। उर्फी जावेद ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की।












Click it and Unblock the Notifications