क्या ऐसे चुनाव में खड़ी होंगी उर्वशी रौतेला? एक्ट्रेस ने सरेआम की ऐसी हरकत, लोग बोले- मैडम की हालत तो.....

Urvashi Rautela Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने काम से कम और अतरंगी हरकतों के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कभी अपनी बॉयफ्रेंड की वजह से तो कभी अपने सेल्फ लव को लेकर वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आजकल लोग उन्हें अटेंशन सीकर कहकर बुलाने लगे हैं।

उर्वशी ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कही ऐसी बात
हाल ही में उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर लोगों से ये पूछा है कि क्या उन्हें साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उर्वशी रौतेला को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट मिल सकता है। हालांकि वह किस पार्टी और किसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इन सबके बीच में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला कई बार सरेआम ऐसी हरकतें कर चुकी हैं जिसके चलते वह लोगों के निशाने पर बनी रहती हैं। फिलहाल उनका एक पुराना वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसे देखने के बाद से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

लड़खड़ाती नजर आईं उर्वशी रौतेला
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी रौतेला पर नशे में होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उर्वशी के साथ-साथ उनके माता-पिता भी सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार हो गए हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का ये पुराना वीडियो एक पार्टी का है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की हालत देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।

वीडियो में दिखा उर्वशी का ऐसा अंदाज
इस वीडियो के दोबारा वायरल होने से उर्वशी रौतेला एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक्ट्रेस बुरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने काफी ज्यादा नशा कर रखा है।

पार्टी में डांस करते हुए गिर गईं उर्वशी
वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी अपनी मम्मी के बर्थडे पर याच में पार्टी कर रही थीं। उनके पापा भी साथ में झूम रहे थे। अचानक ही उर्वशी डांस करते-करते गिर जाती हैं फिर उनसे उठा ही नहीं जात है। उनके कुछ करीबी उन्हें सहारा देकर उठाते हैं।

लोगों ने उर्वशी के लिए किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो एक्ट्रेस इतना लड़खड़ा रही हैं वो चुनाव में सही तरीके से कैसे खड़ी होंगी। लोग चुनाव में उनके खड़े होने को लेकर कई तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं और साथ ही उनसे गुजारिश भी कर रहे हैं कि वह ग्लैमर इंडस्ट्री में ही दिखाई दें, उनके लिए राजनीति नहीं बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+