3 करोड़ के गोल्ड केक पर Urvashi Rautela ने दिया रिएक्शन, कहा- 'उसकी सारी पेटल्स खा गई'
Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने 3 करोड़ का 24 कैरेट सोने का केक काटा था। जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में रहीं। अब इस गोल्ड केक पर उर्वशी ने रिएक्ट किया है।
इंस्टैंट बॉलीवुड ने उर्वशी रौतेला का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस से 24 कैरेट गोल्ड केक के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, लोगों ने मुझसे सवाल किए थे कि ये केक खाना है या फिर संभाल कर रखना है। सच कहूं ये बहुत ही खूबसूरत केक था। इसके बाद एक्ट्रेस से 3 करोड़ के गोल्ड केक की खासियत के बारे में पूछा गया।

उर्वशी रौतेला से पूछा गया कि आखिर उस केक में ऐसा क्या खास था? जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'ये केक चार मंजिला था जो कि रियल गोल्ड से बना हुआ था। केक के ऊपर सारी गोल्ड पेटल्स लगी हुई थी जो कि मैंने ही खाई थी। उसका स्वाद भी काफी लाजवाब था।' अब उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि उर्वशी रौतेला के जन्मदिन पर ये केक मशहूर रैपर हनी सिंह ने दिया था। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी थी। उन्होंने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। फोटोज में उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ था। उनके साथ ही वहां हनी सिंह भी मौजूद थे। उर्वशी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-"लवडोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन।"
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर एक बड़ा नाम हैं। वह आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इस साल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. 'वेलकम 3', बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदामुरी बालकृष्ण के साथ 'एनबीके109' और फिल्म 'बाप' शामिल है। इसके अलावा उर्वशी रौतेला फिल्म जेएनयू में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications