बुआ के बेटे की शादी के लिए अपने गांव पहुंचीं उर्वशी रौतेला, वायरल फोटोज में दिखी ये बात

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में अपने बुआ के बेटे की शादी के लिए अपने होम टाउन उत्तराखँड में नजर आई थीं। उर्वशी ने अपेन पैरेंट्स के साथ मिलकर शादी के सभी रीति रिवाजों में हिस्सा लिया।

urvashi rautela

Urvashi Rautela: बॉलीवुड की कई फिल्मों और सुपरहिट आइटम नंबर्स के जरिए लोगों पर अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा पिछले कुछ समय से उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इसी बीच उर्वशी रौतेला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंची हैं। उत्तराखंड के जयहरीखाल में वह अपने बुआ के बेटे की शादी समारोह में पहुंची हैं।

उत्तराखंड में शादी में पहुंचीं उर्वशी रौतेला

उत्तराखंड में शादी में पहुंचीं उर्वशी रौतेला

आपको बता दें कि उत्तराखंड के जयहरीखाल इलाके के सकमुंडा गांव की बेटी यानी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला यहां अपने बुआ के बेटे के शादी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। यहां पहुंचने के साथ ही उर्वशी रौतेला के फैंस ने उन्हें घेर लिया। वहीं उर्वशी ने भी होम टाउन में अपने किसी भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने सबके साथ सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाई। शादी समारोह के हर रीति रिवाज में उर्वशी रौतेला अपने पापा मनवर सिंह और मम्मी मीरा रौतेला के साथ मौजूद रहीं। उर्वशी अपने होम टाउन में काफी खुश नजर आईं।

साउथ की फिल्मों की शूटिंग में हैं बिजी

साउथ की फिल्मों की शूटिंग में हैं बिजी

आपको बता दें कि इन दिनों उर्वशी रौतेला साउथ की फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म सिंह साब दी ग्रेट से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उर्वशी सनम रे, पागलपंती, हेट स्टोरी 4, ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही हैं। वहीं उर्वशी रौतेला और साउथ के मेगास्टार चिंरजीवी का आइटम नंबर बॉस पार्टी गत 22 नवंबर को रिलीज हुआ था। यह फिल्म 'वॉल्टेयर वीरैया' का गाना है। इस गाने को लेग खूब पसंद कर रहे हैं।

उर्वशी के वीडियो पर लोगों ने कही थी ये बात

आपको बता दें कि उर्वशी ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह दोनों हाथों में खाली बोतल लेकर पोज देती नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के जरिए उर्वशी रौतेला ने बताया था कि उनका ये वीडियो यूट्यूब पर नंबर 1 पोजीशन पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी के इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे थे। लोगों ने उर्वशी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं।

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच कोल्ड वॉर

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच कोल्ड वॉर

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच कोल्ड वॉर जारी है। दरअसल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर छोटू भैया कह दिया था। उसके बाद से लोगों ने दोनों को एक जोड़ी के रूप में देखना शुरू कर दिया था। हालांकि ऋषभ पंत ने भी उर्शवी के इस पोस्ट का करारा जवाब देते हुए उनके साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया था।

उर्वशी ने ऋषभ पंत को कहा था छोटू भैया

उर्वशी ने ऋषभ पंत को कहा था छोटू भैया

जानकारी के अनुसार उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में ऋषभ पंत को लेकर लिखा था- छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं, डार्लिंग बच्चे तेरे लिए बदनाम होने को। रक्षा बंधन मुबारक हो। उर्वशी रौतेला की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+