उर्वशी रौतेला की प्राइवेट वीडियो की अब खुली पोल, इस वजह से हुई थी लीक, जानें क्या है सच्चाई?

Urvashi Rautela Private Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक बाथरूम वीडियो लीक हुआ था। हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान था। वहीं कुछ फैंस का कहना था कि ये पीआर स्टंट है। अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की बाथरूम वीडियो को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसमें एक्ट्रेस बाथरूम में कपड़े उतारते हुए नजर आई थी। जिसके बाद ऑडियो लीक हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस अपने मैनेजर पर भड़कतीं हुई दिखीं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये कोई प्राइवेट वीडियो नहीं बल्कि किसी फिल्म का हिस्सा है।

Urvashi Rautela

रिलीज हुआ घुसपैठिया का मोशन पोस्टर
दरअसल, उर्वशी रौतेला की फिल्म 'घुसपैठिया' जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसका अब एक्ट्रेस ने मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस नहीं बल्कि सभी सफेद भेड़ों के बीच एक काला भेड़ नजर आ रहा है। जिसकी सिर पर पुलिस की टोपी और कान पर हेडफोन्स लगे हुए हैं। मोशन पोस्टर में इन सभी भेड़ों की आवाज सुनाई दे रही है।

सामने आया प्राइवेट वीडियो का सच
इसके अलावा उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे ये साफ हो गया कि एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो का कनेक्शन उनकी अपकमिंग फिल्म घुसपैठिया से है। वीडियो सामने आने के बाद अब ये साफ हो गया है कि एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो केवल एक पीआर स्टंट था।

कब रिलीज होगी घुसपैठिया
बता दें कि, उर्वशी रौतेला ने इस तरह फिल्म घुसपैठिया को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ये फिल्म 9 अगस्त को सिनेमघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फैंस की निगाहें एक्ट्रेस की फिल्म पर टिकी है। देखना होगा कि इतना सस्पेंस बनाने के बाद उर्वशी की फिल्म बड़े पर्दे पर क्या कमाल कर पाती है या नहीं। खैर ये तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+