सरेआम उर्वशी रौतेला ने जोड़े हाथ और कहा- सॉरी, क्या ऋषभ पंत के साथ किसी नए रिश्ते की है तैयारी?
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच फिलहाल कोल्ड वॉर जारी है लेकिन अब उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनने के बाद सभी लोग हैरान हो गए हैं।
मुंबई, 13 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। क्रिकेट के साथ जुड़े उनके रिश्ते ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। कभी भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत तो कभी पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह को लेकर उर्वशी आजकल लोगों के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच फिलहाल कोल्ड वॉर जारी है लेकिन अब उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनने के बाद सभी लोग हैरान हो गए हैं।

उर्वशी ने ऋषभ पंत से मांगी है माफी
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भारती क्रिकेटर ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर छोटू भैया कह दिया था। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में ऋषभ पंत को लेकर लिखा था- छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं, डार्लिंग बच्चे तेरे लिए बदनाम होने को। रक्षा बंधन मुबारक हो। उर्वशी रौतेला की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। लेकिन अब उर्वशी क्रिकेटर ऋषभ पंत से माफी मांगती नजर आ रही हैं।
उर्वशी ने कहा- सीधी बात नो बकवास
खबर है कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाथ जोड़कर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से माफी मांगी है। इस बात को जानने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। दरअसल ऋषभ पंत के साथ हुई सोशल मीडिया वॉर के बाद उर्वशी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह आरपी को कोई मैसेज देना चाहती हैं। इस पर उर्वशी ने रिएक्ट करते हुए कहा- सीधी बात नो बकवास...इसलिए मैं कोई बकवास नहीं कर रही हूं।
उर्वशी ने जोड़े हाथ और कहा- सॉरी
इसके बाद उर्वशी ने आगे कहा- फॉरगीव एंड फॉरगेट। वैसे मैं कुछ नहीं कहना चाहती। इसके बाद अचानक ही उर्वशी हाथ जोड़कर ऋषभ पंत से माफी मांगने लगीं। उर्वशी ने कहा- सॉरी आईएम सॉरी। उर्वशी रौतेला के ऋषभ पंत से माफी मांगने पर सभी लोग हैरान हो गए हैं। उर्वशी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उर्वशी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का कोल्ड वॉर
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आ गई लाइन पर। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- यहां तो सब गोलमाल है। एक शख्स ने उर्वशी के वीडियो पर लिखा है- आखिर में माफी मांगनी ही पड़ी। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला के एक इंटरव्यू के बाद से ही उनके और भरतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच कोल्ड वॉर शुरू हुई थी।
उर्वशी का वीडियो हुआ था वायरल
जानकारी के अनुसार उर्वशी ने एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की तरफ इशारा करते हुए कहा था- एक बार किसी शख्स ने होटल की लॉबी में मेरा 10 घंटों तक इंतजार किया था। उर्वशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ थी।

ऋषभ ने उर्वशी पर कसा था तंज
इसके बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उन पर तंज कसते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी। ऋषभ पंत ने बिना नाम लिए अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था- पीछा छोड़ दो बहन। हालांकि, इंस्टा स्टोरी को पोस्ट करने के कुछ देर बाद ऋषभ ने इसे डिलीट भी कर दिया था। अब उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर सॉरी कहती नजर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications