Urvashi Rautela ने खरीदा 190 करोड़ का आलीशान बंगला, जुहू में मिला सपनों का आशियाना

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक आलीशान बंगला खरीदा है। जो कि दिवगंत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के घर के बगल में है।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Bungalow: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने अपने आउटफिट से फैंस को इंप्रेस कर दिया।

उर्वशी रौतेला ने खरीदा आलीशान घर
उर्वशी रौतेला की गिनती अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। कई महीनों से एक्ट्रेस अपने नए घर की तलाश कर रही थीं। अब उनकी ये तलाश पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस अपने नए आलीशान घर में शिफ्ट हुई हैं। ये बंगला मुंबई में दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा के घर के बगल स्थित है।

कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
'इंस्टेंट बॉलीवुड' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में उर्वशी रौतेला का नया आलीशान घर चार फ्लोर का है। जिसमें अभिनेत्री के मेहमानों के लिए पूरी पर्याप्त जगह है। जानकारी के मुताबिक, इस संपत्ति की कीमत 190 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस इस नए घर में लगभग 2 से 3 महीने पहले ही शिफ्ट हो गई थीं।

एक्ट्रेस के नए बंगले की खासियत
उर्वशी रौतेला का ये यह नया घर अंदर से काफी खुबसूरत है। जिसमें अंदर का हिस्से में कई सारी मॉडर्न सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के बंगले में बगीचा, पर्सनल जिम और शानदार इंटीरियर डेकोरेशन है। इससे पहले एक्ट्रेस ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 'सेलेस्ट' नाम खरीदने पर विचार कर रही थीं लेकिन बाद में उन्होंने मना कर के इस बंगले को खरीदा।

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट
बात करें उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की तो, हाल ही में वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में दिखाई दी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही परवीन बाबी के बायोपिक फिल्म में नजर आ सकती हैं। वहीं 16 मई से 27 मई तक चले कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+