उर्वशी रौतेला की जीन्स ने कर दिया ऐसा ब्लंडर, लोगों ने कहा- उर्फी की तरह तुम भी सब दिखा दो

उर्वशी रौतेला ने फ्लाइट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका फैशन ब्लंडर नजर आ रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उर्वशी की तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

मुंबई, 21 जुलाईः बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने फैंशन सेंस और बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने बोल्ड लुक के चलते वह ग्लैमर वर्ल्ड के लाइमलाइट में नजर आती हैं। उर्वशी रौतेला फिल्मों में एक्टिंग करने और म्यूजिक वीडियोज में नजर आने के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर रोज अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने फ्लाइट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका फैशन ब्लंडर नजर आ रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उर्वशी की तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

उर्वशी ने पहनी अजीबोगरीब जीन्स

उर्वशी ने पहनी अजीबोगरीब जीन्स

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला ने फ्लाइट में सफर करने के दौरान पिंक कलर का टॉप और डेनिम जीन्स पहनी हुई है। डेनिम जीन्स में आगे से तो कई कट हैं लेकिन पीछे से भी जीन्स में कुछ कट हैं जिस वजह से उर्वशी ने जो फोटो शेयर की है उसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। उर्वशी के इन जीन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया है। लोग उनका मजाक बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

उर्वशी की ये फैशन ब्लंडर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उर्वशी भले ही खूबसूरत दिखती हैं लेकिन उन्हें कपड़े पहनना नहीं आता है। उन्होंने फैशन को ही बिगाड़ कर रख दिया है।

वर्ल्ड प्रमोशन पर निकलीं उर्वशी

आपको बता दें कि उर्वशी ने अपनी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'पोपोपो...वर्ल्ड प्रमोशन्स मेरी पैन इंडियन मेगा बजट फिल्म 'द लीजेंड' के लिए। इसका प्रमोशन यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपिन्स, वियतनाम और थाईलैंड में होगा।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

फैंस को उर्वशी का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया है। कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं उनके फैंस, उन्हें पूरा सपोर्ट करने में लगे हैं। उर्वशी के फैंस कह रहे हैं क उनका फैशन सेंस कमाल का है। वह हर ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं। वहीं कुछ लोगों ने उर्वशी के फैशन सेंस का मजाक उड़ाते हुए उनके स्टाइल की उर्फी जावेद से तुलना कर दी है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आखिरी बार फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'दिल है ग्रे' और 'ब्लैक हाउस' में नजर आने वाली हैं। फिलहाल उर्वशी फिल्म 'द लीजेंड' के प्रोमशन में जुटी हुई हैं और वर्ल्ड टूर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+