Urvashi Rautela: सुहागन बनकर छत पर किसका इंतजार कर रहीं उर्वशी रौतेला? बोलीं- 'किसी को नहीं मेरी चिंता'

उर्वशी रौतेला का लगातार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने बार-बार ट्रोल करने होने पर अपना दर्द जाहिर किया है।

Urvashi Rautela Rishabh Pant बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कभी ऑस्ट्रेलिया जाती हैं तो कभी करवाचौथ की बधाई देती हैं। ऐसे में लगातार उनके पोस्ट को क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ा जा रहा है। लगातार अपने पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रहीं उर्वशी रौतेला ने आखिरकार अपना दुख जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है।

छत पर किसका इंतजार कर रही उर्वशी रौतेला?

छत पर किसका इंतजार कर रही उर्वशी रौतेला?

उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। जिसमें वह मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने छत पर किसी का इंतजार करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला काफी उदास हैं। जिसके बाद से फैंस लगातार उनके इस पोस्ट को ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं।

इंस्टा पोस्ट पर बताई सच्चाई

दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म मोहब्बतें के म्यूजिक के साथ शायरी बज रही है। जिसमें कहती हैं कि, 'अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है, तो किस बात का गम हो... अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है। अगर वो पूछ लें हम से कि शामों का कहां रहते हो, तो शामों को हम कहां होंगे...। अगर वो पूछ लें हम से मलाल ए इश्क कितना है सवालों के गिरह में हूं, जो तुम पूछो तो जवाब दूं, जो न पूछो तो किसी कह दूं...। मुनासिब है न कि न मुंह खोलो, न पूछो और न कुछ जानो, पर उस याद का क्या जो जिरह करती है मुझसे। गुल ए गुलजार हो तुम, हर हवा का रुख तुम ही तो हो।'

एक्ट्रेस बोलीं- 'किसी को नहीं मेरी चिंता'

एक्ट्रेस बोलीं- 'किसी को नहीं मेरी चिंता'

हालांकि उर्वशी रौतेला ने जो इस वीडियो पर कैप्शन दिया है उसमें उन्होंने ट्रोल होने पर अपना दर्द जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन को कैप्शन देते हुए लिखा कि, मेरे साथ हो रहा है, मुझे स्टॉकर कहकर बुली किया जा रहा है। किसी को मेरी चिंता ही नहीं है और ना ही मेरा कोई सपोर्ट कर रहा है। एक मजबूत महिला वही होती है, जो गहराई से महसूस करती है और खूब प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी खूब बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों है। वह दुनिया के लिए एक तोहफा है।'

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

एक्ट्रेस की इस वीडियो पर लगातार फैंस रिएक्शन दे रहे हैं और इस वीडियो को ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने ऋषभ पंत की ओर इशारा कर लिखा, 'वो तो वर्ल्ड कप में बिजी है'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'वो पहले से ही इशा नेगी के साथ है क्यों रो रही हो'। एक यूजर ने लिखा, 'ऋषभ पंत का रिप्लाई ना आने का गम है आपको'।

लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं उर्वशी

लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं उर्वशी

दरअसल, उर्वशी रौतेला पिछले कुछ दिनों से ऋषभ पंत को लेकर लगातार ट्रोल हो रही हैं। दोनों के बीच कई दिनों तक कोल्ड वार भी चला लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने उनका सॉरी कहा जिसके बाद ये मामला ठंडा हो गया। लेकिन बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस लगातार क्रिकेटर पर अपना प्यार लुटा रही हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस लगातार उनका पीछा कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+