Urvashi Rautela हुईं अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस को लगी गंभीर चोट, लेकिन इस वजह से हो गईं ट्रोल
Urvashi Rautela Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का हाल ही में एक बाथरूम वीडियो लीक हुआ था। जो कि फिल्म प्रमोशन का हिस्सा थी। लेकिन अब जो उनका वीडियो सामने आया है उसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई।
बता दें कि, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम में अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। उनके हाथ में बुरी तरह चोट लगी है खूब सारा खून निकल रहा है। इसके अलावा हॉस्पिटल के एक आलिशान रूम में खिड़की के पास बैठी ऑक्सीजन लेती हुई नजर आ रही हैं।

उर्वशी रौतेला ने इतने बुरे हालात में भी फैशन को साइडलाइन नहीं किया और उन्होंने गाउन पहना हुआ है। इसके साथ ही वह आराम से बैठकर कुछ पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि उर्वशी को क्या हुआ और वह अचानक अस्पताल में क्यों भर्ती हुईं इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
उर्वशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से कहा कि वह उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अगर फैंस के रिएक्शन की बात करें तो कमेंट कर एक्ट्रेस का ठीक होने की दुआ तो दूर की बात उन्होंने उर्वशी को ट्रोल करना ही शुरू कर दिया।
उर्वशी की वीडियो पर फैंस धड़ाधड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उंगली में छोटे से कट के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाली पहली भारतीय महिला।' एक ने लिखा, 'ये कितनी ज्यादा ओवरएक्टिंग करती है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये भी किसी फिल्म का प्रमोशन ही होगा।' एक ने लिखा, 'ड्रामों की हद होती है।'
इससे पहले उर्वशी रौतेला का जब बाथरुम वीडियो लीक हुआ था तो फैंस घबरा गए थे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि ये वीडियो फिल्म घुसपैठिया के प्रमोशन का हिस्सा थी। उर्वशी के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।
ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने छीनी Rishabh Pant की ये अनमोल चीज? वीडियो शेयर कर मचा दिया बवाल!












Click it and Unblock the Notifications