Urvashi Rautela ने छीनी Rishabh Pant की ये अनमोल चीज? वीडियो शेयर कर मचा दिया बवाल!
Rishabh Pant vs Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर AI से बना एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का है। इस वीडियो में क्रिकेटर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, AI की मदद से उर्वशी पंत की जगह बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दोनों का है विवाद से पुराना नाता
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब उर्वशी ने एक बयान में ऋषभ पंत को 'आरपी' कहते हुए कुछ बातों का दावा किया। उन्होंने दावा किया कि आरपी ने उनसे मिलने के लिए होटल में काफी देर तक इंतजार किया। इस पर सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कई टिप्पणियां कीं। जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ ली।

अब शुरू हो सकता है नया विवाद
उर्वशी के एआई वीडियो ने फैंस का ध्यान एक बार फिर आकर्षित किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'घुसपैठिया' को लेकर भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की। इस बीच उन्होंने ऋषभ पंत का क्रेडिट छीनते हुए उनकी शॉट पर खुद की तस्वीर लगाकर पोस्ट कर दी। ऋषभ पंत को उर्वशी का यह अंदाज पसंद नहीं आएगा और इस पर एक बार फिर बहस होने की संभावनाएं हैं।
रिवर्स शॉट छक्का लगाने में माहिर हैं पंत
रियल फुटेज की बात करें तो पंत ने टी 20 विश्व कप के दौरान यह शॉट खेला था। लेकिन एआई की मदद से उर्वशी ने वीडियो में उनकी जगह ले ली है, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इसकी चर्चा हो रही है। पंत रिवर्स शॉट खेलकर छक्का लगाने में माहिर हैं। पंत ने ऐसा कई बार किया है, ये पंत का स्पेशल टैलेंट माना जाता है। लेकिन उर्वशी ने उनकी इस अनमोल चीज को छीनने की कोशिश की है।
श्रीलंका के खिलाफ कमाल नहीं दिखा सके पंत
हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के दौरान पंत को खेलने के अधिक मौके नहीं दिए गए थे। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के सिर्फ अंतिम मैच में हिस्सा लिया था, जबकि केएल राहुल ने पहले दो मैचों में उनकी जगह ली थी। लेकिन वे अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications