Urvashi Rautela बोलीं-'लियोनार्डो डिकैप्रियो ने मेरी की तारीफ', फैंस ने बताया 'झूठी'

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि, हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कांस में उनकी तारीफ की है। अब वह अपने इस बयान से ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं।

मुंबई, 28 मई: कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इस साल डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में अपने अलग-अलग लुक से फैंस को अपना दीवाना बना दिया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस अपने एक बयान से सुर्खियों में हैं।

Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला का बड़ा दावा
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि हॉलीवुड के सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उनकी तारीफ की और उनको बधाई भी दी। लेकिन उनके फैंस ये मानने से साफ इंकार कर रहे हैं। कईं यूजर्स ने उनको झूठा तक कह दिया। दरअसल, उर्वशी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'योनार्डो डिकैप्रियो से मिलना किसी सपने के सच होने जैसा था। लियोनार्डो डिकैप्रियो से तारीफ मिलने के बाद मैं बेहद खुश थी, मेरे पास शब्द कम पड़ गए थे'।

उर्वशी की Leonardo ने की तारीफ
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ' बहुत भावुक थी और अपनी आंखों में खुशी के आंसू महसूस कर पा रही थी। उन्होंने एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में भी मेरी सराहना की। मैं खुद को चुटकी बजाते हुए जगा रही थी। क्या कल रात वास्तव में ऐसा हुआ था? क्या मैं सपना देख रही थी? मुझे लगता है कि यह दिखाता है कि छोटे अभिनेता भी कैसे बाहर होना चाहते हैं। वहां और युवा अभिनेताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, यही मेरी उनसे मुलाकात की याद है।"

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हुईं ट्रोल
उर्वशी रौतेला की अब इस मुलाकात पर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। लोग उनकी इस मुलाकात को झूठा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लियो कान्स में भी नहीं हैं??? शायद न्यूज साइट्स को भी इसकी खबर देनी चाहिए।' ट्विटर पर लगातार इस तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+