उर्वशी रौतेला की बाथरूम वीडियो के बाद लीक हुआ ऑडियो, मैनेजर से की ऐसी बातें, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
Urvashi Rautela Audio Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका प्राइवेट वीडियो लीक हो गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। अब उनका एक ऑडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस ने मैनेजर की डांट लगाई।
जो उर्वशी रौतेला का बाथरूम वीडियो लीक हुआ था उसे देख पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किसी ने छुपकर एक्ट्रेस की वीडियो रिकॉर्ड की है। हालांकि कुछ देर बाद फैंस ने दावा किया कि ये पीआर स्टंट है। लेकिन अब जो उर्वशी रौतेला का ऑडियो सामने आया है उसे सुनकर ऐसा लग रहा है कि ये मामला कुछ और ही है।

सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का जो ऑडियो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस अपने मैनेजर से बात करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें दोनों की पूरी बातचीत रिकॉर्ड है। ऑडियो में सुना जा सकता है कि उर्वशी रौतेला मैनेजर से पूछ रही हैं कि, 'क्या तुमने वो वीडियो देखा? मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये चीजें कैसे बाहर आ रही हैं। मुझे फौरन उनके साथ बात करनी है।' इसके बाद मैनेजर उन्हें समझाने की कोशिश करता है।
ऑडियो में उर्वशी रौतेला का मैनेजर कहता है कि वह इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की पूरी कोशिश कर रहा है। वहीं मैनेजर ने ये भी कहा कि, जब उर्वशी रौतेला वापस मुंबई आ जाएंगी तो इस बारे में दोनों आमने- सामने बात करेंगे। कॉल पर इस बारे में बात करने से बचना चाहिए।
उर्वशी रौतेला का ये ऑडियो लीक होने के बाद जहां कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो जानबूझकर लीक नहीं किया गया है। वहीं कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये पूरी तरह से पीआर स्टंट है। वायरल वीडियो देख ऐसा लग रहा था कि ये किसी फिल्म का सीन है क्योंकि एक्ट्रेस ने गले में मंगलसुत्र पहना हुआ था। इसके अलावा ये ऑडियो भी असली है या नहीं इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications