उर्वशी रौतेला अस्पताल में भर्ती, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, हुआ ऐसा हाल
Urvashi Rautela Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उर्वशी रौतेला को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके हाथ में जबरदस्त फ्रैक्चर हुआ है जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उर्वशी रौतेला अस्पताल में हुईं भर्ती
इस समय उर्वशी रौतेला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी हैदराबाद में नंदामुरी बालकृष्ण की अपकमिंग तेलुगू फिल्म एनबीके 109 पर काम कर रही हैं। वहीं इस फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को गंभीर चोट लग गई है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को लगी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी की टीम ने भी एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की है और बताया है कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उर्वशी की टीम की तरफ से बताया गया है कि एक्ट्रेस इस समय चोट लगने की वजह से काफी परेशान हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। वह पूरी तरह से ठीक होते ही दोबारा शूटिंग शुरू करेंगी।
एनबीके 109 की चल रही है शूटिंग
जानकारी के अनुसार चोट लगने के समय उर्वशी रौतेला चोट लगने के समय हैदराबाद में मौजूद थीं। वह नंदमुरी बालकृष्ण की एनबीके 109 की शूटिंग में बिजी थीं। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी है। कोल्ली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उर्वशी के साथ साथ दुलकर सलमान और प्रकाश राज भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications