Urvashi Dholakia Life: 17 साल में मां बनीं, प्यार में धोखा और शराब की लत से निकल किया दमदार कमबैक

Urvashi Dholakia Life: उर्वशी ढोलकिया टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टार्स में रही हैं। पिछले 3 दशक से वह छोटे पर्दे पर कई यादगार रोल में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग करियर के अलावा उर्वशी एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं और अब यूट्यूब चैनल भी चला रही हैं। टीवी की 'कोमोलिका' एक सिंगल मदर हैं और उन्होंने अपने दोनों बेटों की परवरिश अकेले ही की है। वह सिर्फ 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं और बच्चों को जन्म देने के कुछ ही महीने बाद उनका तलाक हो गया था।

इतनी कम उम्र में शादी और फिर मां बनने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उर्वशी ने अकेले ही अपने जुड़वा बेटों क्षितिज और सागर की परवरिश की। कम उम्र में जिम्मेदारियों का यह बोझ उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस दौरान प्यार में भी धोखा मिला और शराब की लत भी लग गई थी।

Urvashi Dholakia

Urvashi Dholakia को प्यार में भी मिला धोखा

उर्वशी को प्यार के मामले में भी गहरा धोखा मिला। शादी टूटने के बाद उन्हें लगातार काम करना पड़ा, ताकि बच्चों का लालन पालन कर सकें। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा था कि मैं उन दिनों काम में इतना व्यस्त थी कि किसी भी रिलेशनशिप के लिए टाइम ही नहीं था। बाद में उर्वशी का रिश्ता अनुज सचदेवा से जुड़ा। इस दौरान वह अपने पिता की मौत से गुजर रही थीं और शराब भी पीने लगी थीं। हालांकि, उर्वशी इस रिश्ते में कमिटमेंट चाहती थीं लेकिन अनुज इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों का रिश्ता करीब 5 साल चला।

Urvashi Dholakia Alcohol Addiction: बच्चों के लिए शराब से बनाई दूरी

राजीव खंडेलवाल के शो में उर्वशी ने स्वीकार किया था कि उन्हें शराब की लत हो गई थी। खुद उर्वशी ने इस शो में कहा था कि वह एक वक्त पर खुद को संभाल नहीं पा रही थीं और जिंदगी से हार मानने जैसी स्थिति में पहुंच गई थीं। उर्वशी ने कहा था कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने खुद से वादा किया कि वह इस अंधेरे से बाहर निकलेंगी। शराब से दूरी बनाई, खुद पर काम किया और करियर पर फोकस किया।

Urvashi Dholakia ने किया दमदार कमबैक

'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और वह टीवी की सबसे आइकॉनिक विलेन बन गईं। इसके बाद 'बिग बॉस 6' जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि मजबूत शख्सियत हैं। बिग बॉस के बाद भी उर्वशी लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे शो में हिस्सा लिया। इसके अलावा, अब वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। भारती औ हर्ष के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह अपना बिजनेस चला रही हैं। उनके दोनों बेटे इसमें सहयोग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+