उर्मिला मातोंडकर ने सालों बाद खोला बड़ा राज़, तन्‍हा तन्‍हा.. गाने में पहनी थी इस हीरो की बनियान

उर्मिला मातोंडकर ने सालों बाद खोला बड़ा राज़, तन्‍हा तन्‍हा.. गाने में पहनी थी इस हीरो की बनियान

नई दिल्ली, 2 अक्‍टूबर। बॉलीवुड फिल्‍मों की फेमस एक्‍ट्रेस उर्मिला मातोंडकर जो अब अभिनेत्री से नेता बन चुकी हैं और उन्‍होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में कई दिलचस्‍प किस्‍से शेयर किए। इस दौरान उर्मिला ने अपने सबसे पॉपुलर सॉग तन्‍हा तन्‍हा यहां पर जीना.... जिसमें उन्‍होंने अपने डांस मूव्‍स और सेक्‍सी अंदाज से तहलका मचा दिया था उस गाने को लेकर एक बड़ा राज़ खोला है।

जी कॉमेडी शो में जल्‍द नज़र आएगी उर्मिला, वहां शेयर किया ये किस्‍सा

जी कॉमेडी शो में जल्‍द नज़र आएगी उर्मिला, वहां शेयर किया ये किस्‍सा

उर्मिला मातोंडकर जी कॉमेडी शो में जल्‍द नज़र आएगी। इस शो में स्‍पेशल गेस्‍ट बन कर पहुंची उर्मिला ने अपने फिल्‍मी करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्‍से और मजेदार बातें की। इसके साथ अपने किलर डांस मूव्स भी दिखाए। जो जी कॉमेडी शो में आने वाले एपिसोड में दिखाई देंगे। उर्मिला ने इसी हंसी मजाक के माहौल में अपने फिल्‍मी कर‍ियर से जुड़ा ये दिलचस्‍प किस्‍सा शेयर किया।

'तन्हा तन्हा यहां पे जीना' में जैकी श्रॉफ की सैंडो बनियान पहनी थी

'तन्हा तन्हा यहां पे जीना' में जैकी श्रॉफ की सैंडो बनियान पहनी थी

उर्मिला के जिस गाने में उनके लुक और डांस मूव्‍स ने तहलका मचा दिया था और एक्‍ट्रेस को आज भी उस गाने के लिए याद किया जाता है उसी फिल्‍म रंगीला के पॉपुलर गाने 'तन्हा तन्हा यहां पे जीना' के ड्रेसअप को लेकर बड़ी ही दिलचस्‍प बात शेयर की। उर्मिला ने बताया कि उन्‍होंने इस गाने में अलग-अलग सीक्वेंस के लिए सुपरस्‍टार जैकी श्रॉफ की सैंडो बनियान पहनी थी। ऐसा उन्‍होंने क्‍यों किया ये वजह भी उर्मिला ने इस शो में शेयर की।

तो ये मेरे लिए बहुत ही मजेदार वाकया था

तो ये मेरे लिए बहुत ही मजेदार वाकया था

उर्मिला मातोंडकर ने कहा ये बात किसी को नहीं पता है कि कि मैंने रंगीला के तन्‍हा तन्‍हा गाने में जैकी श्रॉफ की बनियान पहनी थी। अगर सच में बताऊं तो ये मेरे लिए बहुत ही मजेदार वाकया था।

उर्मिला ने बताई ये वजह

उर्मिला ने बताई ये वजह

उर्मिला ने वजह बताई कि इस सीन को बड़ा ही आकर्षक और बिलकुल नया दिखाना तो मुझसे कहा गया कि काफी सोच-विचार और रिसर्च करने के बाद चीजें करें। सीक्वेंस में नेचुरल रहने की डिमांड की गई और जब गाने में मेरी कॉस्ट्यूम्स के बारे में डिसक्‍स किया जा रहा था तो जैकी श्रॉफ ने मुझे अपनी सैंडो बनियान पहनने को कहा।

 थोड़ी झिझक रही थी, लेकिन फिर मैं आगे बढ़ी

थोड़ी झिझक रही थी, लेकिन फिर मैं आगे बढ़ी

उर्मिला ने कहा मैं ये बात सुनकर थोड़ी झिझक रही थी, लेकिन फिर मैं आगे बढ़ी और फिर सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया और यही वजह थी कि इस गाने और मूवी के लिए मुझे दर्शकों की असल में मुझे बहुत प्यार और सराहना मिली। तो यह नुस्खा मेरे लिए काम कर गया। ये सुनकर शो में मौजूद डांस कोरियोग्राफर फराह खान अचंभित हो गई और हंसने लगी।

उर्मिला की खूबसूरती के रंगीला‍ फिल्‍म निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे दीवाने

उर्मिला की खूबसूरती के रंगीला‍ फिल्‍म निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे दीवाने

42 वर्ष की उम्र में उर्मिला मातोंडर ने 3 मार्च 2016 को कश्मीरी व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी कर ली थी। उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन उसने 10 साल छोटे है। उर्मिला चूंकि बौद्ध धर्म को मानती हैं इसलिए उर्मिला ने शादी के बाद न तो अपना नाम बदला और न ही धर्म। इससे पहले रंगीला फिल्‍म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां में रही थीं। रंगीला फिल्‍म से ही उर्मिला का करियर बुलंदियों पर पहुंचा था। रामगोपाल वर्मा उर्मिला मांतोडकर की खूबसूरती के दीवाने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+