Video: छोटे कपड़ों पर भारी है उर्फी की बड़ी सोच, इस बार कैंसर पीड़ितों के लिए कुछ इस तरह बनीं मसीहा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस दौरान उन्हें तारीफ कम और ट्रोलिंग का ज्यादा सामना करना पड़ता है। लेकिन उर्फी के छोटे कपड़ों से कहीं ज्यादा बड़ी उनकी सोच है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब उर्फी ने मुंबई के जुहू इलाके के एक रेस्टोरेंट में वेट्रेस का काम किया।

रेस्टोरेंट में जिसने भी उर्फी का ये अंदाज देखा वह बस देखते ही रह गया। उर्फी यहां लोगों के लिए खाना परोसती और ऑर्डर लेती नजर आईं। उर्फी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वेट्रेस बनने का वीडियो शेयर किया है, जिसके बारे में कई लोगों ने सोचा कि यह किसी वेब सीरीज या फिल्म का हिस्सा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए ये कदम उठाया।

Urfi Javed

'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी ने वेट्रेस बनने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए लिखा कि, 'सपना सच हो गया। कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता। बस सोच का नजरिया होता है। मैं कुछ घंटो तक वेटर बनीं, और इस दौरान मैंने जो कमाई के उन पैसों से कैंसर पीड़ितों की मदद करने के लिए रोमांचित हूं। मैं आगे भी इस तरह के कार्य करती रहूंगी।' उर्फी ने @cpaaindia को ऐसा करने के लिए टैग किया और @suged @theninesmumbai को स्पेशल थैंक्स दिया।

कौन हैं उर्फी जावेद?
उर्फी जावेद एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन सीरियल में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंसटटेंट शामिल होने के बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह पारस कलनावत के साथ रिलेशनशिप में भी रही थीं।

क्यों इतनी मशहूर हैं उर्फी जावेदर?
उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी पर अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान बहुत सारे फैंस बनाए, जिनका उन्होंने जमकर दिल जीता। वह शो से बाहर होने वाली पहली बीबी ओटीटी कंसटटेंट थीं। अपने निष्कासन के बाद से एक्ट्रेस कई विवादों का हिस्सा रही है, जिसका मुख्य कारण उनके अलग तरह का फैशन सेंस है। उनके आउटफिट कई लोगों के लिए चर्चा का विषय रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उर्फी के सरनेम के कारण यह भी अफवाह उड़ी थी कि वह जावेद अख्तर की भतीजी हैं।

उर्फी जावेद की निजी जिंदगी
उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1997 को लखनऊ में हुआ था। उनकी एक बहन है जिसका नाम असफ़ी जावेद है। एक्ट्रेस ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।

यहां देखें वीडियो...


ये भी पढ़ें: डायन बनी उर्फी जावेद! कपड़ों से नहीं बल्कि लंबी चोटी से ढका बदन, फटी रह गई फैंस की आंखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+