Urfi Javed: ये क्या! इस बार ना कतरन ना सिम कार्ड, उर्फी जावेद ने पहनी टॉयलेट पेपर से बनी ड्रेस
Urfi Javed: हाल ही में उर्फी जावेद ने टॉयलेट पेपर से बनी हुई ड्रेस पहनी। उर्फी का ये अंदाज कई लोगों को पसंद आ रहा है, तो कई लोग उर्फी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Urfi Javed toilet paper dress: सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद काफी पॉपुलर हैं। अपने अतरंगी फैशन को लेकर वे हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी कतरन, कभी घड़ियों से बनी ड्रेस तो कभी कट्टे से बने कपड़े पहनती हैं। हाल ही में उर्फी का एक नया वीडियो चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने किसी कतरन नहीं, बल्कि टॉयलेट पेपर से बनी ड्रेस पहनी हुई है। उर्फी का ये नया स्टाइल जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।
(वीडियो-नीचे)
बदन पर लपेटे टिश्यू पेपर
अपने रीसेंट वीडियो में उर्फी जावेद ने टॉयलेट पेपर से बनी हुई ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो की शुरुआत में लड़की टिश्यू पेपर ढूंढती हुई नजर आती है। लड़की टिश्यू पेपर ढूंढती हुई नजर आती है। इतने में खूब सारे टिश्यू पेपर बदन पर लपेटे उर्फी नजर आती है। उर्फी ने पहली बार टिश्यू पेपर से बनी हुई ड्रेस पहनी हुई है।
उर्फी का अंदाज देखकर लोग हैरान
उर्फी जावेद ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो 75,000 लोगों ने लाइक किया है। लाखों लोगों ने उर्फी का ये वीडियो देखा है। उर्फी जावेद का टॉयलेट पेपर वाला अंदाज लोगों को पसंद लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत शानदार है। वहीं कई लोग उर्फी को टॉयलेट पेपर में देखकर काफी हैरान हैं।
रमजान में भी ऐसा कर रही हो
कई लोगों ने उर्फी के इस अंदाज से बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि रमजान के समय में भी आप ऐसा कर रही हो। एक ने कहा कि इतनी अजीबोगरीब चीजों के साथ अब टॉयलेट पेपर भी। एक ने कहा कि रमजान चल रहा है। अब तो ये हरकतें बंद कर देनी चाहिए। एक और ने कहा कि मेरा वॉशरूम तो छोड़ देते यार।
मेरा टॉयलेट पेपर चुरा के भाग गई
एक ने कहा कि इसके ऊपर पान डाल दो कोई। एक अन्य यूजर ने कहा कि और कुछ बचा है क्या? एक ने कहा कि वॉशरूम से आगे नहीं जाना। वरना कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। कई लोगों ने कहा कि मेरा टॉयलेट पेपर चुरा कर भाग गई ये। एक यूजर ने कहा कि अब आखिरकार टॉयलेट पेपर को उसकी जगह मिल ही गई।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications