ना रस्सी ना पत्थर, अब टूटे दिलों को चिपकाकर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, यूजर्स बोले- 'यही बाकी रह गया था'

उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने नए लुक से सभी को हैरान कर दिया। इस नए लुक में टूटे हुए दिल का टॉप पहना हुआ है।

मुंबई, 11 सितंबर: उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस से सभी को हैरान कर देती हैं। वह हर बार अपनी ड्रेस के साथ कुछ ऐसा नया एक्टपेरिमेंट करती हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। कभी तारों से तो कभी पत्थर के साथ अपने बिकिनी लुक में फैंस को हैरान कर देती हैं। लेकिन इस बार तो सारी हदें ही पार हो गई। एक्ट्रेस इस बार ऐसी ड्रेस पहनी जिसे देख किसी का भी सिर चकरा जाए।

उर्फी जावेद का नया लुक वायरल

उर्फी जावेद का नया लुक वायरल

उर्फी जावेद का एक नया लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस बार उन्होंने उन चीजों के साथ अपनी ड्रेस बनाई है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। जी हां उर्फी जावेद ने टूटे दिल से ऐसा टॉप बनाया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैँ।

टूटे दिलों से बनाई ऐसी ड्रेस

उर्फी जावेद के इस लुक की अगर बात करें तो, उन्होंने इस बार टूटे हुए का इस्तेमाल कर अपनी बॉडी को कवर किया है। इन दो टूटे हुए दिलों को जंजीरों से बांधकर दोनों को आपस में जोड़ा गया है। एक्ट्रेस ने इसके साथ एक रेड कलर की मिनी स्कर्ट कैरी की हुई है। आगे से उन्होंने कवर कर ड्रेस को पूरी तरह बेकलेस रखा।

उर्फी जावेद ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार

उर्फी जावेद ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार

उर्फी जावेद इस लुक को पूरा करने के लिए हाफ बाल को ओपन रखा हुआ है। साथ ही उन्होंने बहुत ही माइल्ड मेकअप किया हुआ है। इस ड्रेस में उर्फी जावेद और भी ज्यादा बोल्ड लग रही हैं। ये कहना गलत होगा कि बाकी ड्रेस के मुकाबले ये लुक उनका काफी अलग है। हालांकि उनका ये बोल्ड लुक देख यूजर्स अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं साथ ही उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अजीब दुनिया से आई है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह यही बाकी रह गया था अब'। एक यूजर ने लिखा, 'इसके दिमाग में ये अजीब आइडिया कहां से आते हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने तो उन्हें बेशर्म तक कह डाला।

उर्फी का ग्रीन ड्रेस लुक हुआ था वायरल

उर्फी का ग्रीन ड्रेस लुक हुआ था वायरल

बता दें कि इसस पहले उर्फी जावेद का ग्रीन ड्रेस लुक काफी चर्चा में था। जिसमें उन्होंने एक ग्रीन कलर के कपड़े से अपना बदन ढका हुआ था। फैंस उनके इस लुक को देख काफी हैरान थे। एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं। उर्फी जावेद के इस लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+