उर्फी जावेद ने पहना ओम और अल्लाहु का लॉकेट, बताई इसके पीछे की वजह, जानिए क्या कहा
उर्फी जावेद ने ओम और अल्लाहु का लॉकेट, बताई इसके पीछे की वजह, जानिए क्या कहा
मुंबई, 24 मार्च: उर्फी जावेद अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेज के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर ही वो अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल भी होती हैं। उर्फी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं लेकिन इस दफा इसकी वजह उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उनका हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए दिया मैसेज है। उर्फी गले में ओम और अल्लाहु का लॉकेट पहने हुए निकलीं और इसके पीछे की वजह भी बताई।

मैसेज देने के लिए किया ऐसा
मुंबई में उर्फी ने मीडिया के लोगों से बात करते हुए कहा कि एक मैसेज देने के लिए मैंने अल्लाहु और ओम का लॉकेट एक साथ पहना है क्योंकि हर तरफ हिन्दू मुस्लिम इतना चल रहा है कि ये परेशान कर रहा है। उर्फी ने कहा कि पूरी दुनिया अगर इस्लाम, हिन्दुइज्म या ईसाइयत भी अपना ले तो इससे किसी का क्या फायदा होगा, कुछ भी नहीं। आज विज्ञान के साथ आगे बढ़ने की बजाय लोग पीछे जा रहे हैं, ये देखकर दुख होता है।

किसी धर्म से परेशानी नहीं
उर्फी ने आगे कहा, मेरी परेशानी किसी धर्म से नहीं बल्कि उसके उग्र रूप से है, कहीं भी उग्रता ठीक नही है। धर्म लोगों की भलाई के लिए लाया गया था लेकिन धर्म के नाम पर आज लोग एक दूसरे को मार रहे हैं। ये इंडिया ही नहीं दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। अमेरिकी जैसे देश में भी व्हाइट और ब्लैक का मसला है।

हिजाब पर कही ये बात
उर्फी ने कहा कि सांप्रदायिकता कम करने के लिए एजुकेशन सिस्टम में बदलाव होना चाहिए और स्कूलों में बच्चों को संवेदनशील बनाने पर जोर देना चाहिए। कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी को पढ़ने से रोक नहीं सकते। किसी के पहनने पर रोकटोक ठीक नहीं है। पहनावे के लिए कम से कम लड़कियों को पढ़ने से तो नहीं रोका जाना चाहिए। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कई लोगों ने तारीफ करते हुए कहा है कि इनका ये रूप तो आज पहली बार देखा है।

उर्फी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर
उर्फी जावेद इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता है लेकिन जब वो अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो अक्सर ही ड्रेस को लेकर उनको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

उर्फी खबरों में बनी रहती हैं
उर्फी जावेद टीवी पर काम कर चुकी हैं लेकिन बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। हालांकि वे बिग बॉस से 8वें दिन ही बाहर हो गई थीं। इसके बावजूद बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। इके बाद भी उर्फी ने इसके बाद लगातार अपने बयानों और ड्रेसेज के चयन से खुद को चर्चा में बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications