समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के जेल जाने की उठी मांग, सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं-मुझे नहीं लगता...

Urfi Javed: 'इंडिया गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया के घटिया सवाल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। माता-पिता को लेकर किए अश्लील कमेंट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अब समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ जल्द पुलिस एक्शन लेगी। इस बीच उर्फी जावेद उनके सपोर्ट में उतरीं।

उर्फी जावेद ने समय रैना और रणवीर इलाहबादिया के खिलाफ हाल ही में हुए विवाद पर उन्हें सजा देने की मांग करने वालों पर पलटवार किया है। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर समय का बचाव किया।

Urfi Javed

उर्फी जावेद ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर आपको कुछ लोग पसंद नहीं आते, उनके द्वारा कहे गए या किए गए काम आपको सही नहीं लगते, तो क्या आप उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं? क्या आप गंभीर हैं? उम्म्म! मुझे नहीं पता। समय मेरा दोस्त है, मैं उसके साथ हूं, लेकिन बाकी पैनल के लोगों ने जो कहा वह भी अस्वीकार्य था, हां, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें इसके लिए जेल जाना चाहिए।"

आपको बता दें कि रणवीर इलाहबादिया, जिन्हें बीयर बाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में "इंडियाज गॉट लेटेंट" पर किए गए अपने विवादित टिप्पणी की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। उन्होंने एक प्रतियोगी से शरीर के अंगों के बारे में अपमानजनक सवाल पूछा और 2 करोड़ रुपये के बदले एक घटिया प्रस्ताव दिया। विवाद उस समय बढ़ गया जब उन्होंने एक विवादित सवाल पूछा, "क्या आप अपनी जिंदगी भर के लिए हर दिन अपने माता-पिता को से##स करते हुए देखेंगे या एक बार जुड़कर उसे हमेशा के लिए रोक देंगे?"

रणवीर के इस सवाल की वजह से विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें वीडियो शेयर इस मामले में माफी मांगनी पड़ी। बावजूद इसके लोग शांत नहीं हुए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। अब रणवीर और समय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कॉमेडियन सुनील पाल ने भी रणवीर और समाय के खिलाफ सख्त सजा की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+