बिना मेकअप के बाहर निकलीं उर्फी को छुपाना पड़ा मुंह, इस हालत में देखकर फैंस भी हुए हैरान
हर बार अतरंगी स्टाइल और हेवी मेकअप में दिखने वाली उर्फी जावेद इस बार नो मेकअप लुक में नजर आईं, तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया।
मुंबई, 15 अगस्त: अपने हर नए लुक के साथ फैंस को सरप्राइस करने में उर्फी जावेद कोई कसर नहीं छोड़तीं। अपने बोल्ड फैशन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी कभी फूल, पत्थर, प्लास्टिक तो कभी पेपर और रस्सियों तक से ड्रेस बना डालती हैं। उर्फी के पास हर तरह के मटीरियल की ड्रेसेस मौजूद हैं। लेकिन इस बार उर्फी को पैपराजी ने जब स्पॉट किया, तो उर्फी ने कोई अतरंगी कपड़ा नहीं पहना हुआ था, बल्कि इस बार उर्फी नो मेकअप लुक में दिखीं। साथ ही उर्फी ने हर बार कटे-फटे कपड़ों की बजाय एकदम सिंपल कपड़े पहने हुए थे। उर्फी को इस अंदाज में देखकर फैंस हैरान रह गए और तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे।

फैंस हुए हैरान
हर बार अतरंगी स्टाइल और हेवी मेकअप में दिखने वाली उर्फी जावेद इस बार नो मेकअप लुक में नजर आईं, तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया। उर्फी का सिंपल लुक फैंस के लिए उम्मीदों से बिल्कुल परे था।
वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में पैपराजी ने उर्फी को स्पॉट किया, तो एक्ट्रेस को देखकर ऐसा लगा, मानो उर्फी कैमरे के सामने आने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। उर्फी ने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं किया हुआ था। इसके साथ ही वे बिल्कुल सादे कपड़ों में नजर आ रही थीं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फैंस को भाया सादगी भरा अंदाज
उर्फी जावेद ने सफेद क्रॉप टॉप और पीच ट्राउजर पहना हुआ था। पैपराजी ने जब उर्फी को आवाज लगाई, तो उर्फी भी शॉक रह गईं। इस दौरान उर्फी को कहते सुना जा सकता है कि वे क्लीनिक आई हैं।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल
अब उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उर्फी को इस अंदाज में देखकर काफी हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा कि कपड़े पहनकर अच्छी लगती है यार। वहीं एक और ने लिखा कि कितनी अच्छी लगती है, फिर क्यों खुद का एक्जीबीशन बना लेती है।

यूजर्स के फनी रिएक्शन
वहीं एक अन्य यूजर ने उर्फी को पहले से बेहतर बताया। एक ने कहा कि बेचारी ने मेकअप नहीं किया यार समझा करो। एक ने कहा कि ऐसे कपड़ों में इसको शर्म आती है। मुंह छुपा लेती है ऐसे कभी भी मिल जाए तो।

तगड़ी है उर्फी की फैन फॉलोइंग
बताते चलें कि उर्फी जावेद की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने नए लुक से उर्फी फैंस को हर बार हैरान कर देती हैं। उर्फी अपने लुक को लेकर एक ओर खूब तारीफ बटोरती हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें जमकर ट्रोल भी होना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications