Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उर्फी ने यूथ को बिगाड़ा', चेतन भगत के बयान पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- 'जब लड़कियों को करते थे मैसेज तब...'

चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर युथ बिगाड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद उर्फी जावेद ने चेतन भगन के बयान पर पलटवार किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Urfi Javed Chetan Bhagat: मशहूर लेखक चेतन भगत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा बयान दे देते हैं जिससे वह लाइमलाइट में आ जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ये कमेंट उर्फी जावेद पर किया है। जी हां चेतन भगत ने उर्फी के कपड़ों को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया जिससे उर्फी आग बबूला हो गईं। अब उर्फी उनको करारा जवाब ना दें तो ऐसा हो ही नहीं सकता। चेतन भगत के बयान पर उर्फी ने पलटवार कर ऐसा बयान दिया जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

चेतन भगत ने उर्फी जावेद के कपड़ों पर किया ये कमेंट

चेतन भगत ने उर्फी जावेद के कपड़ों पर किया ये कमेंट

दरअसल, चेतन भगत ने एक इटंरव्यू के दौरान यूथ को किताबें पढ़ने की सलाह दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र कर कहा कि, 'इंटरनेट अच्छी चीज है, लेकिन सच ये भी है कि इसने हमारे युवाओं को कमजोर बना दिया है। लड़के सारा दिन फोन में रील्स देखते रहते हैं। फोटो लाइक करते रहते हैं'।

'लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं'

'लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं'

चेतन भगत ने आगे उर्फी जावेद के कपड़ों का जिक्र किया और कहा कि, 'मैंने उर्फी की सारी ड्रेसेज देखी हैं इसमें उर्फी की गलती बिल्कुल नहीं है। वो अपना करियर बना रही हैं। लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं। मैं खुद उर्फी की तस्वीरें देखकर आया हूं उसने दो फोन पहने हैं।' चेतन भगत का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्फी जावेद ने दिया करारा जवाब

उर्फी जावेद ने दिया करारा जवाब

चेतन भगत के इस बयान उर्फी जावेद भड़कीं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए चेतन की लताड़ लगाई। पैपराजी को इस बात का रिएक्शन देते हुए उर्फी जावेद ने कहा कि, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि चेतन भगत आखिर क्या सोच रहे थे, जो उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में बात की। दूसरी तरफ उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चेतन भगत को खरी खोटी सुनाई।

'जब आधी उम्र को लड़कियों को इंस्टाग्राम पर...'

'जब आधी उम्र को लड़कियों को इंस्टाग्राम पर...'

उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'जब आधी उम्र को लड़कियों को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में मैसेज कर रहे थे तब क्या उन लड़कियों के कपड़ों ने नहीं भटकाया था? ऐसे लोग होते हैं जो अपनी कमियों को मानने के बजाए हमेशा औरतों को गलत ठहराते हैं। तुम खुद बेगैरत हो तो इसका मतलब ये नहीं है कि लड़की या उसकी मर्जी के पहने कपड़ों की गलती है। फालतू में मुझे अपनी बातों में लेकर आए, मेरे कपड़ों के बारे में बोला कि उनसे यंग लड़के भटक रहे हैं, सच में बकवास हरकत है'।

'तुम्हारे जैसे लोग यूथ को बिगाड़ रहे हैं'

'तुम्हारे जैसे लोग यूथ को बिगाड़ रहे हैं'

उर्फी जावेद ने इसके आगे रेप कल्चर को लेकर कहा कि, 'तुम लोग रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो। मर्दों को इस बर्ताव के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराना 80 के दशक की बात है मिस्टर चेतन। हमेशा दूसरे जेंडर पर उंगली उठाओ अपनी गलती मत देखो। तुम्हारे जैसे लोग यूथ को बिगाड़ रहे हैं मैं नहीं। तुम जैसे लोग आज के लड़कों को सिखा रहे हैं कि कैसे अपनी गलतियों को औरतों पर डाल दो'। बता दें कि उर्फी जावेद ने अपनी स्टोरी में चेतन भगत के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+