ये क्या! सलवार सूट में उर्फी जावेद ने गाया भजन, तो यूजर्स बोले- 'इंसान लग रही हो'

सलवार सूट पहने उर्फी जावेद भजन गाती दिख रही हैं। लेकिन उर्फी को अपनी आवाज की वजह से बुरी तरह ट्रोल होना पड़ गया और लोगों ने उन्हें ढिंचैक पूजा बता डाला। वहीं कई लोगों ने उर्फी को इंसान बताया है।

मुंबई, 30 अगस्त: उर्फी जावेद का नाम जुंबा पर आते ही उनकी अतरंगी ड्रेसेज का ख्याल भी खुद ब खुद आने लगता है। एक्ट्रेस हर बार अपने लुक्स के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार उर्फी कटे-फटे नहीं बल्कि बिल्कुल देसी लिबास में नजर आई हैं। उर्फी का सलवार सूट वाला ये लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। इतना ही नहीं, उर्फी शंकर महादेवन के भगवान गणेश के एक भजन से राग मिलाती नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार उर्फी को संस्कारी लुक में आने के बाद भी बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ गया। अपने लुक नहीं, बल्कि आवाज की वजह से। उर्फी की आवाज सुन यूजर्स उन्हें फीमेल टोनी कक्कड़ और नई ढिंचैक पूजा बता रहे हैं। वहीं यूजर्स उर्फी के लुक को देखकर भी हैरान हैं और उन्हें इंसान बता रहे हैं।

हैरान रह गए फैंस

हैरान रह गए फैंस

उर्फी जावेद को देसी लिबास में देखना उनके फैंस के लिए एक सपने जैसा है। लेकिन इस बार फैंस को सरप्राइज देते हुए उर्फी ने कुछ ऐसा ही किया है। उर्फी सलवार सूट में नजर आ रही हैं।

भजन गाने लगीं उर्फी

इतना ही नहीं, उर्फी एक भजन भी गाती दिख रही हैं। लेकिन इस बार भी उर्फी को बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ गया। उर्फी अपने आउटफिट से तो फैंस का दिल जीत लेती हैं लेकिन लगता है अपनी आवाज का जादू चलाने में बुरी तरह से फेल हो गईं। उर्फी का ये वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आवाज सुन लोग बोले- 'ढिंचैक पूजा'

आवाज सुन लोग बोले- 'ढिंचैक पूजा'

उर्फी की आवाज सुन फैंस ने उन्हें फीमेल टोनी कक्कड़ बता डाला। वहीं कुछ लोग उन्हें नई ढिंचैक पूजा बता रहे हैं। उर्फी का लिबास तो फैंस को पसंद आ रहा है लेकिन उनकी आवाज लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आई और इस बात का सबूत लोगों के रिएक्शन हैं।

देसी लिबास में आईं नजर

देसी लिबास में आईं नजर

लुक की बात करें, तो इस दफा उर्फी पूरे देसी लिबास में नजर आ रही थीं। उर्फी को ऐसे देखना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। उर्फी का लुक बेहद ही खूबसूरत है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। यूजर्स ने कहा कि पहली बार उर्फी अच्छी लग रही है।

यूजर्स को नहीं आया यकीन

यूजर्स को नहीं आया यकीन

कई लोगों को अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं आ रहा है। बता दें कि उर्फी ने व्हाइट और पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने इसके बपाद मैंचिंग ईयररिंग्स भी पहने हुए हैं। व्हाइट कलर की चुन्नी कैरी की हुई है।

अतरंगी है उर्फी का फैशन सेंस

अतरंगी है उर्फी का फैशन सेंस

उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपने ड्रेंसिंग सेंस के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी कटे फटे तो कभी रस्सी और बोरे से बने हुए उर्फी के कपड़े खूब लाइमलाइट बटोरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+