उर्फी जावेद ने फोटोग्राफर को चिल्लाकर कहा- क्या मैंने तुम्हारा रेप किया? छेड़ा क्या तुमको?
उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने एक फोटोग्राफर से ऐसा कुछ कह दिया है कि वह जमकर ट्रोल हो रही हैं।
मुंबई, 16 सितंबरः सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद अपने अजीबगरीब फैशन सेंस के चलते मिनटों में सुर्खियों में छा जाती हैं। लोग उनकी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चाएं करते नजर आते हैं। इन दिनों तो उर्फी लोगों के लिए ट्रेंड सेटर बन गई हैं लेकिन वह कैमरे कुछ भी कहती नजर आती हैं। ड्रेसिंग सेंस के साथ साथ उनकी बयानबाजी भी अजीबोगरीब ही है। उर्फी जावेद न सिर्फ फिर बोल्ड आउटफिट के लिए फेमस हैं बोल्ड बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। गत गुरुवार को उ्रर्फी फिल्म मिडिल क्लास लव की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहां उर्फी का एकदम अलग लुक नजर आया। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफरों में से एक से कुछ ऐसी बात कही कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।

उर्फी जावेद ने फोटोग्राफर से कही ऐसी बात
स्क्रीनिंग में पहुंचीं उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने एक फोटोग्राफर से ऐसा कुछ कह दिया है कि वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी पैपराजी पर चिल्ला रही हैं। वह कह रही हैं- जो मेरे साथ फोटो मांग रहा है वो आगे आएगा। आगे आएगा?
उर्फी ने कहा- क्या मैंने तुम्हारा रेप किया
इसके बाद एक फोटोग्राफर शरमाते हुए उर्फी के साथ फोटो क्लिक कराने आता है। फोटो क्लिक होने के बाद उर्फी उस फोटोग्राफर से चिल्लाकर कहती हैं- क्यों शरमा रहे थे। फालतू शरमा रहे थे। क्या तुम्हारा रेप किया मैंने, क्या किया फिर तुम्हारे साथ? मैंने तुम्हे छेड़ा तुम्हें? नहीं छेड़ा न। फिर क्यों डर रहे थे। एक्ट्रेस की इस बात पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

बोल्ड आउटफिट में नजर आई उर्फी
आपको बता दें कि स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। इस आउटफिट को बोल्ड लुक देते हुए उर्फी ने अपनी पर्पल कलर के अंडरगार्मेंट्स को भी फ्लॉन्ट किया। अपने इस सुपर बोल्ड आउटफिट के साथ उर्फी जावेद बहुत ही कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं। वीडियो के साथ साथ उनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।

यूजर्स ने उर्फी को कहा 'सुपरमैन'
इस बार भी उर्फी बहुत बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अंडरगार्मेंट्स क्यों दिखा रही हो? ये कौन सा नया फैशन है। तुमने तो पैंट के ऊपर अंडरगार्मेंट्स पहन लिया है। वहीं कई लोगों ने उर्फी के कपड़ों को देखते हुए उन्हें लेडी सुपरमैन भी कहा।

सोशल मीडिया पर फेमस हैं उर्फी
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस उर्फी जावेद बिग-बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि पहले हफ्ते में ही वह घर से बाहर हो गई थीं। बावजूद इसके एलिमेट होने के बाद भी उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। आज उर्फी फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके बोल्डनेस की तारीफ करते नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications