'ये तो पूरी एलियन लग रही है' क्या उर्फी जावेद ने शेव कर ली आइब्रो? नया लुक देख डर गए फैंस
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का अब नया लुक वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिना आइब्रो के नजर आ रही हैं। उर्फी को इस लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
Urfi Javed Shaves Her Eyebrows: उर्फी जावेद अपने फैशनसेंस से अक्सर सबको हैरान कर देती हैं। वह अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, कई बार उनको अपने इसी फैशन सेंस की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उर्फी अपने विवादित बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद का एक नया लुक सामने आया जिसे देख फैंस शॉक हो गए।

उर्फी जावेद का नया लुक वायरल
उर्फी जावेद के नए लुक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसमें उर्फी बिना आइब्रो के नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने हमेशा की तरह रिवीलिंग ड्रेस पहनी है। लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा फैंस का ध्यान उनके मेकअप ने खींचा। इस लुक में उर्फी काफी अजीब लग रही हैं जिसकी वजह से उनको बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
उर्फी ने हटा ली आइब्रो?
आइए उर्फी जावेद के इस नए लुक पर नजर डालते हैं। उर्फी के इस लुक को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि, उन्होंने अपनी आइब्रो शेव करा ली है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, इस नए लुक में उर्फी ने अपनी आइब्रो पर ब्लीच कर लिया है। जिसके कारण देखने में ऐसा लग रहा है उन्होंने अपनी आईब्रो शेव करा ली।

उर्फी का लुक देख डर गए फैंस
उर्फी जावेद को इस तरह के नए लुक में फैंस को बेहद अजीब लग रही हैं। उर्फी का ये लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अरे ये तो पूरी एलियन लग रही है, अब इसने ये नया क्या कर लिया है?' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ज्यादा स्टाइल मारने के चक्कर में आइब्रो ही गायब कर ली।'
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने नए लुक में फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। हालांकि इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। वह कई बार नए-नए अंदाज में कपड़े पहनती हैं जिसकी वजह से फैंस की नजरों में आ जाती हैं। लेकिन, उर्फी कहती हैं उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता।

इस शो में जल्द होगी उर्फी की एंट्री
उर्फी जावेद अब जल्द ही रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी नजर आ चुकी हैं। इस वक्त उर्फी जावेद और भी कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications