'ये स्कैम है...' अंडर आई फिलर कराने के बाद उर्फी जावेद की आंखों की हो गई ऐसी हालत, फैंस को बोली ये बात
उर्फी जावेद ने हाल ही में अंडर आई क्रीम के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उर्फी ने बताया कि कैसे कंपनियां लोगों के साथ स्कैम कर रही है।

कई लोग आंखों के नीचे बनने वाले काले घेरों के लिए बाजार में बिकने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। कंपनियां भी इन प्रोडक्ट्स को बेहद दिलचस्प तरीके से पेश करती हैं और इनके इस्तेमाल से आंखों के काले घेरों को खत्म करने का दावा भी करती हैं। लोग इन लुभावने टीवी ऐड्स को देखकर इन प्रोडक्ट्स को खरीद बैठते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स सिर्फ और सिर्फ स्कैम हैं। ये बात हम नहीं बल्कि अतरंगी कपड़े पहनने के लिए मशहूर सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने कही है। क्रीम के इस्तेमाल से आंखों का क्या हाल हो जाता है, ये बात एक तस्वीर शेयर कर उर्फी ने अपने फैंस को बताई है। अंडर आई क्रीम के साथ उर्फी जावेद का बेहद बुरा और 'स्कैम' वाला एक्सपीरियंस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नहीं खत्म हो रही उर्फी की परेशानियां
साल 2022 खत्म होने वाला है। लेकिन सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस से सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। इस बार उर्फी अतरंगी कपड़ों की वजह से नहीं, बल्कि अपने चेहरे के खराब होने को लेकर चर्चा में हैं।

उर्फी ने शेयर की तस्वीर
दरअसल, उर्फी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी आंखों के नीचे काले घेरे और चोट के काफी निशान दिखाई दे रहे हैं। उर्फी ने ये फोटो शेयर कर अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनियों को आड़े हाथों लिया है। कैप्शन में उर्फी ने लिखा- तो कल मैंने इसे मेकअप से छुपाया और मुझे अपने आप पर गर्व है। नहीं, मुझे किसी ने मारा नहीं है। मैंने आई फिलर्स करवाया है, जिसकी वजह से जलन हो गई है।

क्रीम बनाने वाली कंपनी की खोली पोल
ये तस्वीर शेयर कर उर्फी यहीं नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनियों को आड़े हाथों लिया। एक वीडियो शेयर कर उर्फी ने अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनियों की पोल खोल दी। उर्फी बोलीं कि कोई भी ऐसी अंडर आई क्रीम नहीं है जो आपके डार्क सर्कल को लाइट कर दे। ये सब स्कैम है। इसके लिए फिलर्स कराना बेहतर ऑप्शन है।

क्या वाकई स्कैम है अंडर आई क्रीम?
उर्फी जावेद अकेली नहीं हैं, जिन्हें काले घेरों से परेशानी हो। दुनियाभर में कई लोग काले घेरों से पीड़ित हैं। इसके पीछे नींद की कमी या फिर अन्य कारण हो सकते हैं। आंखों के नीचे डार्क सर्कल आपको थका हुआ और बीमार दिखाते हैं। भले ही कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स स्किन के लिए सेफ होते हैं और कई तरह के टेस्ट से गुजरते हैं लेकिन कई लोगों को इनसे एलर्जी हो सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications