ब्रा को लेकर ट्रोल हो रहीं उर्फी ने अब ट्यूब टॉप में शेयर की तस्वीरें, बोलीं- लड़कियों को इसे पहनकर बार-बार..
मुंबई, 7 सितंबर: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद बीते कुछ दिन से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी छोटी सी डेनिम जैकेट के नीचे से ब्रा दिखती तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनको लेकर उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया है। इन तस्वीरों को लेकर उनको ट्रोल किया ही जा रहा था कि उन्होंने फिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो गई हैं।

कैप्शन भी ध्यान खींचने वाला
उर्फी ने इंस्टाग्राम पर प्रिंटेड क्रॉप ट्यूब टॉप में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में उर्फी प्रिंटेड क्रॉप ट्यूब टॉप के साथ रेड कलर के धोती स्टाइल स्कर्ट में नजर आ रही हैं। उर्फी ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा है। उर्फी ने लिखा, ट्यूब टॉप पहनकर ज्यादातर लड़कियां क्या करती हैं? हर वक्त इसे एडजस्ट ही करती रहती हैं।

फैंस को पसंद आ रहीं उनकी ये तस्वीरें
उर्फी ने इस ड्रेस में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उर्फी की इन फोटो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर लाखों लाइक आ चुके हैं। उर्फी ने हाल ही में बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। उर्फी बिकिनी फोटोज में अपना टैटू भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। उनकी इन तस्वीरों की भी काफी चर्चा रही थी।

ट्रोलिंग का करना पड़ा है सामना
उर्फी जावेद हाल ही में एयरपोर्ट पर थोड़े अजीब आउटफिट में नजर आई थीं। उर्फी ने जींस और डेनिम जैकेट पहनी हुए थीं। जैकेट अजीब तरह से कटी हुई थी, जिससे उनकी इसके नीचे पहनी ब्रा साफ नजर आ रही थी। उन्होंने ब्रा भी ऐसी पहनी थी, जो बीच से खुली हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। ट्रोलिंग को लेकर नाराजगी जताते हुए उर्फी ने कहा था कि लोग उनके बारे में बात करने के बजाए उनके आउटफिट्स के बारे में ही बातें करते हैं जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर मुझे बदन ही दिखाना होता तो मैं बिना कपड़ों के जाते, इस तरह ब्रा में नहीं जाती।

बिग बॉस से हो गईं बाहर
बिग बॉस से आईं चर्चा में उर्फी जावेद बिग बॉस OTT का हिस्सा बनी थीं लेकिन 8वें दिन ही वे एविक्ट हो गईं। बिग बॉस के घर में उनका दिव्या अग्रवाल और जीशान से झगड़ा खूब चर्चा में रहा। उर्फी जबसे बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अपने बयानों और ड्रेसेज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

कई टीवी शो में नजर आ चुकीं उर्फी
उर्फी जावेद टीवी दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और कई मशहूर शो का हिस्सा रही हैं।उर्फी जावेद चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

यूपी के लखनऊ की हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ के सीएमएस स्कूल से अपनी पढ़ाई के बाद उर्फी ने एमीटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वो करियर बनाने के लिए दिल्ली चली गईं। उर्फी ने जल्द ही ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता बना लिया। उर्फी जावेद ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की।












Click it and Unblock the Notifications