Video: 'मैं कपड़े ही नहीं पहनूंगी, देख लेना', ये क्या बोल गईं उर्फी जावेद, यूजर बोले- कब कर रही हो ऐसा मैडम
Video:'मैं कपड़े ही नहीं पहनूंगी, देख लेना', ये क्या बोल गईं उर्फी जावेद, यूजर बोले- कब कर रही ऐसा मैडम
मुंबई, 07 जुलाई: बिग बॉस फेम उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ों और बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। बोल्ड और हॉट फोटोज के अलावा उर्फी जावेद अपने बेबाक बयान के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आपने उर्फी जावेद को देखा है तो आप जानते होंगे कि वह किसी भी बात को बोलने में हिचकिचाती नहीं है। उर्फी ने हाल ही में एक और विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक दिन वो कपड़े ही नहीं पहनेंगी। उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उर्फी ने इस वीडियो में काली पोस्टर विवाद वर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'मैं एक दिन कपड़े नहीं पहनूंगी, बात खत्म...'
जब एक महिला रिपोर्टर उर्फी जावेद से पूछती हैं कि आप हमेशा अपने ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं, तो अब आप क्या पहनने वाली हैं, अगली बार..., इसका जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने कहा, ''मैं ऐसा करूंगी कि मैं एक दिन कपड़े नहीं पहनूंगी। बात ही खत्म हो गई (हंसते हुए...।) मतलब नैं अपने फैंस को कपड़ों से क्या सरप्राइज दे सकती हूं...आप ही सोचो ना...।''

'ऐसा मेरे दिमाग में नहीं है कि मैं ऑडियंस के लिए कपड़े पहनूं...'
उर्फी ने आगे कहा, ''ऐसा मेरे दिमाग में नहीं है कि मैं ऑडियंस को अपने कपड़ों से सरप्राइज दूंगीं। मुझे जो पसंद आएगा, मैं वो ही पहनती हूं। हां मैं ये मानती हूं कि मैं जो भी पहनती हूं...लोग उसके बारे में बात करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उनके हिसाब से कपड़े पहनने वाली हूं।''

काला पोस्टर विवाद पर ये क्या बोल गईं उर्फी
काली पोस्टर विवाद पर उर्फी जावेद ने लिखा, ''मेरे मानना है कि धर्म बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। मैंने देखा है कि धर्म को लेकर लोग बहुत ही ज्यादा संवेदनशील हैं। इसलिए आप जब भी कोई फिल्म या कोई भी प्रोजेक्ट धर्म को लेकर बनाए तो उसमें हमें एकस्ट्रा ध्यान रखना चाहिए और हर तरफ से सोचकर इसपर चीजें तैयार करनी चाहिए। दूसरी तरफ मैं ये भी मानती हूं कि फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन जरूरी है।''

'हां मैं अगली राखी सावंत हूं...'
हाल ही में उर्फी जावेद की तुलना कई लोगों ने राखी सावंत से की है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि उर्फी जावेद अगली राखी सावंत हैं। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उर्फी जावेद बोलीं, हां मैं हूं। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पर टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, ''हां,आपसे पूरी तरह सहमत हूं! मैं अगली राखी की तरह हूं।' उर्फी ने यह भी कहा कि राखी सावंत बहुत ज्यादा सीनीयिर हैं और उनसे उनकी तुलना नहीं की जानी चाहिए।

'राखी सावंत लीजेंड हैं...'
उर्फी ने कहा, राखी सावंत एक लीजेंड हैं। जिस तरह से आप लोग उनका अपमान करते हैं वो सही नहीं है। फिर आप लोग किसी मुंह से नारीवाद के बारे में बात करते हैं। फैक्ट यह है कि आपको लगता है कि उसकी तुलना से मेरा एक अपमान होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। ये बताता है कि आप लोग राखी के बारे में क्या सोचते हैं। अन्य महिलाओं को अनावश्यक रूप से नीचा दिखाना ही आपका काम हो गया है।''












Click it and Unblock the Notifications