एडल्ट साइट पर अपलोड हुई थी Urfi Javed की फोटो, पिता ने एक्ट्रेस पर लगाया 'एडल्ट स्टार' का दाग, हुई जमकर पिटाई
उर्फी जावेद ने हाल ही में खुलासा किया था उनके पिता ने उनका मानसिक शोषण किया था। पिता को शक था कि वो गंदी फिल्मों में काम करती हैं।

Urfi Javed: उर्फी जावेद एक ऐसा नाम जो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर फैंस भी दंग रह जाएंगे। बता दें कि, अभिनेत्री ने अपने पिता के बारे में भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
उर्फी जावेद का खुलासा
उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गईं। दरअसल, एक्ट्रेस ने इस बार अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। जब महज 15 साल की उम्र में उनकी फोटो एडल्ट साइट पर अपलोड कर दी थी।

एडल्ट साइड पर लीक हुई फोटोज
उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'मैंने एक ट्यूब टॉप पहनकर अपनी एक फोटो फेसबुक प्रोफाइल पर लगाई थी। किसी ने उस फोटो को डाउनलोड किया और उसे पोर्न साइट पर अपलोड कर दी। मुझे इस बारे में बहुत लंबे समय बाद पता चला तो मैं दंग रह गई'।

पिता ने पीट-पीटकर किया बुरा हाल
उर्फी जावेद ने आगे बताया कि, 'उस वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। लेकिन धीरे-धीरे इस बारे में मेरे परिवार वालों को पता चल गया। तब मेरे पिता ने मेरी बात बिना सुने ही मुझे पीटना शुरू कर दिया। मेरे पिता ने खुद फोन कर हमारे सारे रिश्तेदारों को इस बारे में बता दिया।'

'रिश्तेदारों को भी बता दिया था'
उर्फी जावेद ने आगे कहा कि, 'मेरे पिता रिश्तेदारों को यह सब बताकर सिम्पैथी लेने की कोशिश कर रहे थे। जबकि मैंने उनके पूछा कि अगर मेरी फोटो डली है तो वीडियो कहां है। लेकिन उन्हें मेरी बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था और मेरी बात बिना सुने और समझे मुझे पीट रहे थे'। उर्फी जावेद के मुताबिक, वह अपने पिता की इन हरकतों से परेशान होकर 17 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications