सिंगर कुंवर के साथ शादी की खबरों पर उर्फी ने दिया जवाब, कुंवर का भी आया बयान
मुंबई, 19 फरवरी: सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब लिबास को लेकर छाई रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद काफी दिन से सिंगर कुंवर के साथ रिश्ते को चर्चा में हैं। हाल के दिनों में इंडो-कनाडियन सिंगर कुंवर के साथ उनकी कई तस्वीरें आईं हैं। जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही शादी करने वाले हैं। अब उर्फी और कुंवर ने इस पर जवाब दिया है।

उर्फी ने कहा- खबरों में सच्चाई नहीं
उर्फी ने टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में अपने इस रिलेशनशिप पर कहा- मैं इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं। कुंवर और मुझे लेकर जो कहा जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। जब मैंने यह सब खबरें पढ़ीं तो मेरी हंसी नहीं रुकी। ये सही है कि मैं और कुंवर अच्छे दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। हमने एक एक गाने की शूटिंग उसके साथ की है तो कई फोटो में भी साथ में शेयर कर दिए। इससे ज्यादा इसे कुछ समझने का कोई मतलब नहीं है।

कुंवर ने क्या कहा
इंडो-कनाडाई सिंगर कुंवर ने उनके उर्फी के साथ रिलेशन में होने को लेकर चल रही खबरों पर का कि ये एकदम बेबुनियाद है। अरमेनिया में मैंने और उर्फी ने एक गाना शूट किया है। इस दौरान हमारी काफी बातें हुईं और वो काफी अच्छी इंसान हैं। ऐसे में हम दोनों की दोस्ती है, हमारे बीच कोई अफेयर नहीं है।

क्यों चली दोनों के रिलेशन की बात
उर्फी और कुंवर के बीच अफेयर और शादी की खबरें दोनों की बढ़ती नजदीकियों के बाद चलीं। इन खबरों को हाल ही में तब कताकत मिल गई जब उर्फी ने वैलेंटाइन पोस्ट डाली और कुंवर ने उन्हें विश किया। कुंवर की एक स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए उर्फी ने लिखा- मुझे पता है, तुम मेरे से प्यार करते हो। इसके बाद ये कहा गया कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications