उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी यूनिक ड्रेस, नया लुक देख फैंस बोले- 'लगता है सुधर गई'
उर्फी जावेद हर बार अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने बोल्ड अवतार से नहीं बल्कि लहंगा पहन कर फैंस के होश उड़ा दिए।
मुंबई, 5 अक्टूबर: उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल़्ड लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस से कभी वह तारीफ बटोरती हैं तो कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। एक्ट्रेस के नए लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार उनका जो अंदाज देखने को मिला उसे देख फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

उर्फी जावेद का सामने आया नया अवतार
कभी कांच तो कभी रस्सी, पेंट या कोई लपेटी हुई तार में उर्फी जावेद हर बार अपने नई ड्रेस से सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इस बार उर्फी जावेद जिस अंदाज में नजर आई उसे देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां इस बार उर्फी कोई उट-पटांग कपड़ों में नहीं बल्कि दुल्हल की तरह खूबसूरत लहंगे में नजर आईं।
ट्रेडिशनल लुक से किया सबको हैरान
उर्फी जावेद की खूबसूरती के क्या कहने। वह जब भी कुछ पहनती हैं तो हमेशा ट्रेंड पर आ जाती हैं। लेकिन अब तक फैंस ने उनका बोल्ड लुक देखा था। इस बार वह सबकी उम्मीदों से परे ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उर्फी जावेद ने नवरात्रि के मौके पर अपना जो ये अवतार फैंस को दिखाया वो सच में कमाल का है।

लहंगे में उर्फी जावेद ने ढाया कहर
उर्फी जावेद अपनी लेटेस्ट वीडियो में ट्रेडिशनल पर्पल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस के साथ उर्फी ने स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी है। उर्फी जावेद के इस लहंगे से मैच लंबे इयर रिंग उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्फी जावेद ने अपने बाल खुले रखे हैं। इसी के साथ उन्होंने स्मोकी आई मेकअप लुक लिया जिसमें वह फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
उर्फी जावेद के इस नए अवतार ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। तो वहीं कुछ फैंस उनका ये लुक देख काफी हैरान हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस अपनी तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आज पूरे कपड़ो में, तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'आज बहुत ही अच्छी लग रही हैं, ऐसे ही पहना करो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हो'। एक ने लिखा, 'लगता है लड़की सुधर गई'।

बोल्डनेस से उर्फी ने उड़ाए फैंस के होश
उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस को हैरान कर देती है। जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन उर्फी जावेद को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अक्सर अपने नए लुक सोशल मीडिया पर कहर ढाती हैं। उनके नए लुक का अक्सर सभी को इंतजार रहता है।












Click it and Unblock the Notifications