बैकलेस ड्रेस में कच्चा बादाम पर Urfi Javed ने किया डांस तो फैंस ने कहा- पीछे मुड़कर जज्बात बदल दिये

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गाने पर डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इन्फल्यूंसर के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी गाना कच्चा बादाम पर डांस वीडियो बना रहे हैं। इसी कड़ी में ओटीटी बिग बॉस से फेमस हुईं उर्फी जावेद ने भी इस गाने पर हॉट डांस किया है। उर्फी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो व फोटो के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। उनके लाखों फैंस उनकी फोटो और वीडियो को खूब लाइक करते हैं। वहीं कुछ लोग उर्फी को उनकी ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल भी करते हैं।

Urfi ने पहना ब्लैक बैकलेस हाल्टर

Urfi ने पहना ब्लैक बैकलेस हाल्टर

उर्फी जावेद ने इस डांस वीडियो में नीली जींस के साथ ब्लैक बैकलेस हाल्टर नेक टॉप पहना था। उर्फी ने इस गाने पर डांस कर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया।

फैंस जमकर कर रहे हैं Urfi की तारीफ

फैंस जमकर कर रहे हैं Urfi की तारीफ

उर्फी के डांस मूव्स से फैंस काफी प्रभावित हैं. उनके वीडियो का कमेंट सेक्शन दिल के इमोजी और जोक्स से भरा पड़ा है। प्रशंसकों में से एक ने लिखा कि स्टार्टिंग में दिखी मुझे लगा सुधर गई, अचानक मुड़ी और वक्त ही बदल गया।

Urfi का डांस वीडियो हुआ वायरल

उर्फी जावेद को बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनि की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है। उन्हें मेरी दुर्गा में आरती, बेपनाह में बेला और पंच बीट सीजन 2 में मीरा के रूप में भी देखा गया था।

भुबन बादायकर ने गाया है ये गाना

भुबन बादायकर ने गाया है ये गाना

भुबन बादायकर, यही वो नाम है जो 'कच्चा बादाम' गाना गाकर देश-दुनिया में हिट हो गया है। भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल से हैं और सड़क पर मूंगफली बेचते हैं। भुबन अपने गाने के तुरंत हिट होने के बाद तुरंत फेमस हो गए हैं। भुबन पश्चिम बंगाल में कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता तीन भाई हैं। आजीविका चलाने के लिए भुबन मूंगफली बेचने का काम करते हैं। साइकिल पर मूंगफली से भरा झोला टांगकर वह घर से निकलते हैं और 'कच्चा बादाम' वाला गाना गाते हुए गांव-गांव फेरी लगाते हैं। वहां घर की टूटी-फूटी चीजों के बदले में मूंगफली बेचते हैं। भुबन रोज 3-4 किलो बेचने के बाद मुश्किल से 200-250 रुपए ही कमा पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+