Urfi Javed: अतरंगी हसीना का कातिलाना अंदाज, 2022 में बनाया ये रिकॉर्ड

अपने अतरंगी अंदाज से हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद 2022 में दुनिया भर में Google पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले एशियाई लोगों में से एक हैं।

urfi

उर्फी जावेद अपने अंतरंगे फैशन के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस के बाद सबसे ज्‍यादा पॉपुलर हुई उर्फी जावेद अपने 'अतरंगी' और हॉट अंदाज के कारण वर्ष 2022 में एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई 2022 की लिस्ट हाल ही में जारी की गई जिसमें टीवी एक्‍ट्रेस उर्फी जावेद ने भी इस लिस्‍ट में अपनी जगह बनाई है।

मुंबई की सड़कों पर अतरंगे स्‍टाइल के साथ बड़ी फेमस हैं उर्फी

मुंबई की सड़कों पर अतरंगे स्‍टाइल के साथ बड़ी फेमस हैं उर्फी

टीवी एक्‍ट्रेस उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अजीब ड्रेस पहन कर आए दिन नजर आती हैं। वो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वह कभी भी अपने फैशन आउटिंग से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्‍ट्रेस की खास बात है कि ये आमतौर पर ये अपनी ड्रेस खुद ही डिजाइन करती हैं।

अनुष्‍का, जान्‍ह्ववी कपूर समेत इन नामी एक्‍ट्रेस को उर्फी ने पछाड़ा

अनुष्‍का, जान्‍ह्ववी कपूर समेत इन नामी एक्‍ट्रेस को उर्फी ने पछाड़ा

गूगल में 2022 में सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाली एशियन एक्ट्रेस की लिस्‍ट में 43वें नंबर पर अपनी जगह बनाते हुए कई नामी एक्‍ट्रेस को पछाड़ दिया है।

इस लिस्‍ट में 50 वें नंबर पर अनुष्का शर्मा, 65 नंबर पर जाह्नवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिज, 47 नंबर पर अनुष्का शेट्टी, 53 वें पर सोनाक्षी सिन्हा, 56वें नंबर पर पूजा हेगड़े, 59 वें नंबर पर शिल्पा शेट्टी 60 वें नंबर पर कियारा आडवाणी , 85 वें स्‍थान पर कृति सेनन , 88 वें पर सारा अली खान और 90 वें स्‍थान पर दिशा पाटनी है।

Google की लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा सर्च की गई कैटरीना कैफ

Google की लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा सर्च की गई कैटरीना कैफ

Google's Most Searched Asian की लिस्‍ट में हालांकि कैटरीना कैफ का नाम चौथे स्‍थान पर हैं लेकिन बॉलीवुड एक्‍टर, एक्‍ट्रेस में कैटरीना कैफ नंबर वन पर है। कैटरीना ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को भी पछाड़ दिया हैजबकि आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर, विराट कोहली को सर्वाधिक खोजे गए एशियाई 2022 की सूची में तीसरा स्‍थान है।इस सूची में पहले नंबर पर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस सदस्य ताएह्युंग और दूसरे नंबर पर जुंगकुक हैं।

उर्फी जावेद का एक्टिंग करियर

उर्फी जावेद का एक्टिंग करियर

याद रहे उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी में हिस्‍सा लेने के बाद इतनी प्रसिद्धि मिली। उर्फी ने कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनी के किरदार में नजर आई थीं। उर्फी जावेद मेरी दुर्गा में आरती, बेपनाह में बेला और पंच बीट सीजन 2 में मीरा के रूप में भी देखा गया था, जो एएलटी बालाजी पर प्रसारित हुआ था। 2016 से 2017 तक उर्फी ने स्टार प्लस के चंद्र नंदिनी में छाया की भूमिका निभाई। 2018 में, अभिनेत्री ने सब टीवी के सात फेरों की हेरा फेरी में कामिनी जोशी के किरदार में नजर आई थीं। 2020 में, उरोफी जावेद ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवानी भाटिया का रोल निभाया था। इसके बाद में कसौटी ज़िंदगी की में तनीषा चक्रवर्ती बनीं थीं। उर्फी जावेद फिलहाल स्प्लिट्सविला एक्स4 में एक कंटेस्‍टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+