विवेक अग्निहोत्री पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- कौन से फैशन स्कूल से पढ़े हैं आप, कहां से ली है डिग्री
Urfi Javed On Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री द्वारा ऐश्वर्या राय बच्चन के फैशन सेंस और ड्रेस को ठीक रखने में मदद करने वालों को सुनाई गई खरी खोटी पर अब उर्फी जावेद को गुस्सा आ गया है।

Urfi Javed On Vivek Agnihotri: अपने अतरंगी फैशन को लेकर मशहूर सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर उर्फी जावेद काफी भड़क गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर निर्देशक को खूब खरी-खोटी सुनाई है। आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री का नाम अब बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल हो गया है, जो समय-समय पर किसी न किसी कलाकार पर तंज कसते रहते हैं। अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाले विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेस में मदद करने वाले 'कॉस्टयूम स्लेव्स' की आलोचना की थी। इसी बात को लेकर अब उर्फी जावेद डायरेक्टर से गुस्सा से हो गई हैं।
विवेक अग्निहोत्री पर भड़कीं उर्फी जावेद
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा ऐश्वर्या राय बच्चन के फैशन सेंस और ड्रेस को ठीक रखने में मदद करने वालों को सुनाई गई खरी खोटी पर अब उर्फी जावेद को गुस्सा आ गया है। अपने बोल्ड और अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने विवेक अग्निहोत्री के कमेंट पर भड़कते हुए उनकी जमकर आलोचना की है। उर्फी जावेद ने डायरेक्टर के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहुत कुछ कहा है।
उर्फी जावेद ने कहा- आपको फैशन की काफी समझ है
उर्फी जावेद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर करते हुए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के 'कॉस्टयूम स्लेव्स' वाले कमेंट की जमकर निंदा की है। उर्फी ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है- मैं जानना चाहती हूं कि आपने कौन से फैशन स्कूल से अपनी डिग्री ली है। आपको देखकर लगता है आपको फैशन की काफी समझ है, आपको फैशन मूवी का डायरेक्टर होना चाहिए था।
विवेक अग्निहोत्री की जमकर हो रही आलोचना
उर्फी जावेद ने विवेक अग्निहोत्री के फैशन सेंस को लेकर तंज कसा है। उर्फी के इस ट्वीट के बाद से लोग सोशल मीडिया पर इस मामले की जमकर चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि कई लोग इस मामले में उर्फी जावेद का साथ देते नजर आ रहे हैं और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्फी की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा है- पहली बार उर्फी ने सही आदमी को जवाब दिया और सही जवाब दिया है।
कान्स 2023 में ऐश्वर्या राय बच्चन
जानकारी के अनुसार विवेक अग्निहोत्री ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 से ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फोटो शेयर की थी और उसे लेकर ट्वीट भी किया था। दरअसल, ऐश्वर्या राय की उस तस्वीर में एक आदमी को उनकी ड्रेस को ठीक करते हुए देखा जा सकताा है। वह ऐश्वर्या की ड्रेस को ठीक करने में उनकी मदद कर रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा था- क्या आप लोगों ने कॉस्टयूम स्लेव्स नाम का शब्द सुना है? आप उन्हें अब भारत में भी लगभग हर फीमेल सेलेब्स के साथ देख सकते हैं। हम अनकंफर्टेबल फैशन के लिए इतने बेवकूफ क्यों बनते जा रहे हैं?
विवेक अग्निहोत्री ने दी थी सफाई
आपको बता दें कि उर्फी जावेद से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ने भी विवेक अग्निहोत्री को उनके इस पोस्ट के लिए खूब खरी खोटी सुनाई थी। सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री की जमकर आलोचना की जा रही थी। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने अपने कमेंट पर सफाई देते हुए कहा था- मेरी टिप्पणी का ऐश्वर्या राय बच्चन से कोई लेना-देना नहीं है। यह केवल कॉस्टयूम स्लेव्स की अजीब कल्चर के बारे में है। इसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन जिम्मेदार नहीं हैं। वह सिर्फ एक मॉडल या फैशन एंबेसडर हैं।












Click it and Unblock the Notifications