'अब वो खुलेआम घूम रहा...' उर्फी जावेद को फिर सताने लगा डर, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

बीते दिनों उर्फी जावेद को परेशान कर रहे शख्स को पुलिस ने जमानत दे दी है। ऐसे में उर्फी ने लंबा चौड़ा पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मुंबई, 22 अगस्त: बीते दिनों सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उर्फी के मुताबिक ये शख्स उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, उन्हें वीडियो सेक्स के लिए जबरदस्ती कर रहा था और ऐसा ना करने पर एक्ट्रेस को बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था। अब उर्फी को परेशान करने वाले इस शख्स को जमानत मिल चुकी है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उर्फी ने कहा है कि उन्हें काफी अनसेफ फील हो रहा है।

जब मुसीबत में फंसी उर्फी

जब मुसीबत में फंसी उर्फी

उर्फी जावेद को कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन उर्फी का लिबास एक वक्त पर उन्हीं के लिए मुश्किल बनता दिखा, जब किसी शख्स ने उसे लेकर एक्ट्रेस को धमका दिया।

उर्फी का बड़ा खुलासा

उर्फी का बड़ा खुलासा

दरअसल, हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर किसी शख्स की तस्वीर पोस्ट कर कई संगीन आरोप लगाते हुए कैप्शन लिखा था कि ये शख्स उन्हें परेशान कर रहा है और वीडियो सेक्स के लिए कह रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा ना करने पर उर्फी को बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है।

वायरल हुआ उर्फी का पोस्ट

वायरल हुआ उर्फी का पोस्ट

ये तस्वीर और उर्फी का कैप्शन जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, खबर आग की तरह फैल गई। उर्फी ने शख्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

अब क्या बोलीं उर्फी?

अब क्या बोलीं उर्फी?

अब उर्फी को परेशान करने वाले इस आदमी को जमानत मिल चुकी है, जिसके बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है। उर्फी का कहना है कि जिस शख्स ने उन्हें इस तरीके से परेशान किया, वो आज बाहर है। उर्फी ने कहा कि ऐसे आदमी बाहर खुलेआम घूम रहे हैं और कोई कुछ नहीं कर रहा।

'मुझे अनसेफ फील हो रहा है'

'मुझे अनसेफ फील हो रहा है'

उर्फी ने लिखा- जिस शख्स ने मेरे साथ साइबर रेप किया, मुझे डराया और धमकाया। वो आज खुलेआम बेल मिलने पर घूम रहा है। मुझे अनसेफ महसूस हो रहा है। भारत में महिलाओं के लिए कोई जगह सुरक्षित है ही नहीं। आप जितनी चाहे महिलाओं को ब्लैकमेल कर सकते हो और आपके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा।

'जब मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो...'

'जब मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो...'

उर्फी ने कहा कि मैं पब्लिक फिगर होने के बावजूद ये सब झेल रही हूं। मैं सोच भी नहीं सकती कि आम लड़कियों का कैसा हाल होता होगा।

वीडियो सेक्स के लिए किया ब्लैकमेल

वीडियो सेक्स के लिए किया ब्लैकमेल

बताते चलें कि बीते दिनों ये शख्स उर्फी को काफी परेशान कर रहा था। एक्ट्रेस ने न सिर्फ इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, बल्कि व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उर्फी ने मुंबई पुलिस को भी काफी खरी खोटी सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+