पैनकेक और जूस के गिलास से उर्फी जावेद ने कवर की अपनी बॉडी, लोगों ने कहा- मम्मी चप्पल से मारेगी

Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह प्लेट पर रखे पैनकेक्स और गिलास में भरे जूस की मदद से अपना बदन ढकती नजर आ रही हैं।

urfi javed

Urfi Javed Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही उर्फी जावेद को दुबई पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि उर्फी के आपत्तिजनक कपड़ों के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उर्फी ने खुद बताया था कि शूट की लोकेशन की वजह से दुबई पुलिस उनसे सिर्फ बात करने के लिए शूटिंग सेट पर आई थी। इसी बीच उर्फी जावेद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उर्फी जावेद के लेटेस्ट फोटोशूट ने उन्हें फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।

उर्फी ने नाश्ते की प्लेट से कवर की बॉडी

उर्फी ने नाश्ते की प्लेट से कवर की बॉडी

अपने अजीबोगरीब फैशन के लिए मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अपने फोटोज और वीडियोज से लोगों को जमकर एंटरटेन करने वाली उर्फी जावेद का नया अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी नाश्ते के प्लेट और जूस के गिलास के साथ अपना बदन ढकती नजर आ रही हैं। लोग उर्फी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

उर्फी जावेद का वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उर्फी प्लेट पर रखे पैनकेक्स और गिलास में भरे जूस की मदद से अपनी बदन ढकती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने एक हाथ में पैनकेक्स की प्लेट पकड़ी हुई है और दूसरे हाथ में जूस का गिलास लिया हुआ है। इन दोनों की मदद से उन्होंने अपनी बॉडी के सामने का हिस्सा ढका हुआ है।

उर्फी ने कैप्शन में लिखा- ब्रेकफास्ट

उर्फी ने कैप्शन में लिखा- ब्रेकफास्ट

इस वीडियो में उर्फी होटल के कमरे में पोज देती नजर आ रही हैं। दरअसल उर्फी ने कपड़े नहीं पहने हैं बल्कि वह सिर्फ प्लेट और गिलास से खुद को कवर कर रही हैं। उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'ब्रेकफास्ट।' लोग उर्फी के इस वीडियो का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही उन्हें भला-बुरा भी कह रहे हैं। उर्फी के इस ब्रेकफास्ट वीडियो ने लोगों को उनकी टांग खिंचाई करने का पूरा मौका दे दिया है।

लोगों ने उर्फी के वीडियो का उड़ाया मजाक

लोगों ने उर्फी के वीडियो का उड़ाया मजाक

उर्फी के इस वीडियो पर लोग उनकी आलोचना करते हुए तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- इसके कैमरामैन की तो मौज है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये दुनिया से अलग है, कुछ भी कर सकती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- मैं ऐसे गई तो मम्मी चप्पल से मारेगी।

दुबई पुलिस ने उर्फी से की थी पूछताछ

दुबई पुलिस ने उर्फी से की थी पूछताछ

आपको बता दें कि उर्फी जावेद हाल ही में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए दुबई पहुंची थीं। यहां उर्फी को अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट की शूटिंग भी करनी थी, लेकिन यहां पहुंचते ही वह मुश्किलों में घिर गई थीं। उर्फी जावेद ने बताया था कि उनके सेट पर दुबई पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन उनके रिवीलिंग कपड़ों की वजह से नहीं। उन्होंने बताया था कि समस्या लोकेशन को लेकर थी, जहां वीडियो की शूटिंग चल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+