राज कुंद्रा को टक्कर देंगी Urfi Javed, मास्क के बजाय अजीबो-गरीब आउटफिट से छुपाया चेहरा, हुईं बुरी तरह ट्रोल

उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने राज कुंद्रा से इंस्पायर होकर ऐसा आउटफिट पहन लिया जिसे देख फैंस दंग रह गए।

Urfi Javed Viral Video: अपने अतरंगी फैशन स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद कुछ ऐसा कर देती हैं जिससे वह लाइमलाइट में आ जाती हैं। वहीं एक बार फिर वह अपने अजीबो-गरीब आउटफिट को लेकर चर्चा में आ गईं।

उर्फी जावेद भले ही फिल्मों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाईं लेकिन उन्होंने अपने अतरंगी आउटफिट से लोगों के बीच अलग पहचान बना ली। फैंस भी इंतजार करते हैं कि वह अब अगली बार क्या नया एक्सपेरिमेंट करने वाली हैं। कभी बालों की कंघी तो कभी रस्सी से वह कोई अतरंगी ड्रेस बनाकर फैंस को हैरान कर देती हैं। लेकिन इस बार उर्फी जावेद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से इंस्पायर हुईं और उन्होंने एक अजीबो-गरीब आउटफिट बनवाया।

Urfi Javed

हाल ही में उर्फी जावेद को उनके नए आउटफिट के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जैसे ही कार से बाहर निकलीं उनको देखकर मीडिया भी हैरान रह गया। वीडियो में उर्फी जावेद पिंक रंग की पैंट के साथ सेम रंग का कोट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपना पूरा चेहरा कोट से ढका हुआ था। कोट के कारण उनका चेहरा देखने में काफी परेशानी हुई।

उर्फी जावेद से जब मीडिया ने पूछा कि उन्होंने किससे इंस्पायर होकर इस आउटफिट को चुना है तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। पैपराजी को पोज देते हुए उर्फी कहती हैं कि, "मैं राज कुंद्रा से बहुत इंस्पायर हो गयी हूं। आई लव राज कुंद्रा, मैं भी उनकी तरह ही अब कुछ नया करूंगी।" अब फैंस उनको लगातार सोशल मीडिया पर इस नए आउटफिट के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

उर्फा जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी क्लास लगा दी और उन्हें पागल कहा। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "इसे राज कुंद्रा से प्यार है, ये भी उन्हीं की तरह कुछ करेंगी"। एक ने लिखा, 'अब इस गोले हमें नहीं रहना इसे कोई चांद पर भेजो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो डॉक्टर स्ट्रेंज का सूट है'। इस तरह से लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+