राखी सावंत ने बर्थडे गर्ल उर्फी जावेद को कसकर पकड़ा, फिर किया किस, वीडियो वायरल
मुंबई, 16 अक्टूबर: बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने शुक्रवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। उर्फी जावेद की बर्थडे पार्टी काफी धमाकेदार रही। उनके दोस्तों ने पार्टी में काफी धमाल किया लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है राखी सावंत ने। राखी ने उर्फी की बर्थडे पार्टी के वीडियो इंस्टा पर शेयर किए हैं। जिसमें वो उर्फी के साथ डांस करते और उनको किस करते हुए देखी जा सकती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल उर्फी की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
उर्फी जावेद के बर्थडे पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। खासतौर से राखी सावंत की हरकतों को लेकर काफी लोगों ने कमेंट किए हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कई बार उनको ड्रेस के लिए ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है।

उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी से खींचा था ध्यान
बिग बॉस से हो गईं बाहर बिग बॉस से आईं चर्चा में उर्फी जावेद बिग बॉस OTT का हिस्सा बनी थीं लेकिन 8वें दिन ही वे एविक्ट हो गईं। बिग बॉस के घर में उनका दिव्या अग्रवाल और जीशान से झगड़ा खूब चर्चा में रहा। उर्फी जबसे बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अपने बयानों और ड्रेसेज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं उर्फी
उर्फी जावेद टीवी दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और कई मशहूर शो का हिस्सा रही हैं।उर्फी जावेद चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

लखनऊ की हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ के सीएमएस स्कूल से अपनी पढ़ाई के बाद उर्फी ने एमीटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वो करियर बनाने के लिए दिल्ली चली गईं। उर्फी ने जल्द ही ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता बना लिया। उर्फी जावेद ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की।












Click it and Unblock the Notifications