'यार वो बहुत क्यूट है, उसको बोलो मुझसे मिल ले', उर्फी जावेद ने खोला अपना गहरा राज

मुंबई, 05 दिसंबर: बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने बोल्ड आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की हॉट फोटोज़ और अतरंगी ड्रेसेज़ की चर्चा आए दिन होती रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने बिग बॉस 15 के एक कंटेस्टेंट को लेकर अपने दिल का राज खोला है। उर्फी ने जहां शमिता शेट्टी के गेम की तारीफ की तो वहीं निशांत भट को विनर बताया। इसके अलावा उर्फी राखी से बात करने की इच्छा जाहिर करती नजर आईं।

इस कंटेस्टेंट पर फिदा हैं उर्फी जावेद

इस कंटेस्टेंट पर फिदा हैं उर्फी जावेद

पैपराजी से बात करते हुए उर्फी ने कहा, उमर बहुत क्यूट है..मुझे वो पसंद है। बहुत प्यारा है वो, उसको बोलना अगर वो बाहर आए तो मेरे से एक बार मिल ले प्लीज। मैं उसे पसंद करती हूं वो बहुत क्यूट है। मैं दुआ करती हूं कि वो गेम में लंबा समय तक टिके । उर्फी ने ये भी बताया कि वो चहती हैं निशांत भट्ट ये शो जीतें। इतना ही नहीं उर्फी ने बताया कि, ओटीटी की तुलना में बीबी 15 में शमिता ने अपने गेम का लेवल उपर उठाया है।

अपने अफेयर को लेकर किया खुलासा

अपने अफेयर को लेकर किया खुलासा

उर्फी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने हाल ही में अनुपमा सीरियल के एक्टर पारस कलनावत के साथ अपने अफेयर के बारे में खुलासा किया। ईटाइम्स टीवी के साथ एक साक्षात्कार में उर्फी ने दावा किया था कि वह अनुपमा का हिस्सा बनने वाली थीं, हालांकि उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण, वह इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। जैसा कि हम जानते हैं पारस कलनावत शो में अनुपमा के बेटे समर की भूमिका निभा रहे हैं।

'पारस को डेट करना रिलेशनशिप नहीं'

'पारस को डेट करना रिलेशनशिप नहीं'

एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने दावा किया था कि जहां भी पारस के साथ काम करने की संभावना होती थी, वह क्रिएटिव टीम से बात करते थे और उन्हें शो से हटवा देते थे। उर्फी ने बताया कि वे एक शो में एक साथ काम करने वाले थे, जिसका अनुमान था कि वह शो अनुपमा था। उर्फी ने कहा कि वह पारस को डेट करने को एक रिलेशनशिप नहीं मानती हैं। उर्फी ने इस रिश्ते को 'बचपन में की गई गलती' बताया था।

 उर्फी अपने आउटफिट को लेकर रहती हैं चर्चा में

उर्फी अपने आउटफिट को लेकर रहती हैं चर्चा में

इससे पहले उर्फी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका बचपन मुश्किल भरा रहा है। वो डिप्रेशन और मानसिक प्रताड़नाओं से गुजरी हैं। उर्फी ने कहा कि जब वो 11वीं में थीं, उनके किसी दोस्त ने उनकी तस्वीर एडल्ट साइट पर अपलोड कर दी थी।आपको बात दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही थीं, लेकिन वो शो से जल्दी बाहर हो गई थीं। वैसे एक्ट्रेस ने शो भले ही न जीता हो, लेकिन चर्चा में वो किसी विनर की तरह ही रहती हैं। हालांकि अपनी बोल्डनेस की वजह से उर्फी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+