उर्फी जावेद ने अटेंड की सीएम योगी आदित्यनाथ की मीटिंग! फोटो शेयर कर लिखा ....अद्भुत
उर्फी जावेद ने अटेंड की योगी आदित्यनाथ की मीटिंग! एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
नई दिल्ली, 22 जनवरी। बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आए दिन अपनी अजब-गजब वल्गर ड्रेसों में सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली उर्फी जावेद ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें वो यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद ने शेयर की है ये फोटो
अपने आउटफिट के कारण आए दिन ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद को ये फोटो उनके फैन ने शेयर की थी। जिसे एक्ट्रेस ने मजे लेते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की की।

फोटो में सीएम योगी की मीटिंग में इस तरह नजर आईं उर्फी
दरअसल, जो उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है। जिसमें सीएम योगी एक मीटिंग करते नजर आ रहे हैं और अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं और मजेदार बात ये है कि उनके रूम की सामने दीवार पर लगा जो टीवी चल रहा है जिसकी स्क्रीन पर उर्फी जावेद नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

फोटो शेयर कर उर्फी ने लिखा- मीटिंग को अटेंड करना अद्धुत था।
इस फोटो को एक्ट्रेस के साथ उनके एक फैन ने शेयर की थी जिसके बाद उर्फी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ये फोटो मजे लेने के लिए शेयर की और कैप्शन में योगी जी के साथ मीटिंग को अटेंड करना अद्धुत था। किसी ने मुझे भेजा और मुझे बहुत हंसी आ गई। इसके साथ ही उर्फी ने एक स्माइली पोस्ट किया है।

टीवी स्क्रीन पर उर्फी गहरे नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही
इस फोटो में योगी की मीटिंग के दौरान टीवी स्क्रीन पर उर्फी गहरे नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही है। जिसने भी ये फोटो खींची है उसने बड़े ही मौके पर क्लिक की है।

लखनऊ से उर्फी का है खास ताल्लुक
बिग बॉस ओटीटी से उर्फी को काफी पॉपुलर्टी मिली। लखनऊ की रहने वाली उर्फी ने बहुत ही कम सीरियल में काम किया लेकिन वो अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जमकर पॉपुलर हैं। वो लगभग हर दिन अपने फैंस के लिए बोल्ड फोटो शेयर उनकी वाहवाही बटोरती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस के बेबाक अंदाज के लिए उनको सोशल मीडिया पर लोग जमकर खरी-खोटी भी सुनाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications