उर्फी जावेद बनी थीं 'छोटा पंडित' और हो गई ये हालत, मिली जान से मारने की धमकी, 'वीडियो डिलीट कर नहीं तो....'
Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों और स्टाइल की वजह से काफी फेमस हो गई हैं। वह अपने अजीबोगरीब फैशन सेस और बेबाकी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिलहाल उर्फी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में उर्फी ने हैलोवीन डे की सेलिब्रेशन पार्टी के लिए अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' के छोटा पंडित का लुक कॉपी किया था, जो कि उन्हें भारी पड़ गया है। दरअसल उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर उर्फी ने इस बात की जानकारी खुद दी है। उर्फी ने इस मामले में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
उर्फी जावेद बनी थीं छोटा पंडित
उर्फी जावेद हर बार ऐसे लुक में सामने आती हैं जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है या फिर अपना सिर पकड़ लेता है। इस बार उर्फी ने हैलोवीन डे की थीम को ध्यान में रखते हुए फिल्म 'भूल भुलैया' के छोटा पंडित का लुक कॉपी किया था, जिसके चलते वह मुसीबत में आ गई हैं। दरअसल उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी
उर्फी ने हाल ही में 'भूल भुलैया' के छोटा पंडित का लुक अपनाया था, जिसकी फोटोज और वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वह इस लुक को कैरी कर हैलोवीन पार्टी में जा रही थीं। इस लुक के वायरल हो ने के बाद ही उर्फी को मेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि उर्फी ने इस मामले में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
उर्फी ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
उर्फी ने अपने लुक और मेल की फोटोज अपने ट्विटर (एक्स) हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों और स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- मैं इस देश से हैरान और स्तब्ध हूं, मुझे एक फिल्म के एक किरदार को दोबारा बनाने में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उस किरदार का खुद इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
I’m just shocked and appalled by this country mahn , I’m getting death threats in recreating a character from a movie where as that character didn’t get any backlash :/ pic.twitter.com/pOl9FvTYzT
— Uorfi (@uorfi_) October 30, 2023
मेल पर शख्स ने लिखा- वीडियो को डिलीट कर नहीं तो...
आपको बता दें कि एक शख्स ने उर्फी जावेद को मेल करके जान से मारने की धमकी दी है। उस शख्स ने मेल पर लिखा है- जो तुमने वीडियो अपलोड किया है उसे डिलीट कर, नहीं तो जान से मारने में टाइम नहीं लगेगा। वहीं एक और शख्स ने मेल करते हुए लिखा है- हमारे हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है उर्फी जावेद। इसे तो बीच चौराहे पर गोली मारेंगे।
हैलोवीन के लिए लुक किया था कॉपी
उर्फी जावेद ने हाल ही में छोटा पंडित के लुक में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- मैं उम्मीद करती हूं आप सभी को पता होगा छोटा पंडित 'भूल भुलैया' का किरदार है। बहुत मेहनत से हैलोवीन पार्टी के लिए रेडी हुई थी लेकिन जा नहीं पाई तो सोचा वीडियो ही डाल दूं। उर्फी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications